फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sawan: इस शिवालय में है 700 साल पुराना खास पंचमुखी श्वेत शिवलिंग, जलाभिषेक करने पर होती है मुराद पूरी

Mon, 10 Jul 2023 04:03 PM IST
Dimple Sirohi महबूब अली, अमर उजाला, शामली

सार

शामली में स्थित प्राचीन शिव मंदिर वर्षों से आस्था का केंद्र है। यह मंदिर लगभग सात सौ साल पुराना है। यहां स्थापित सफेद संगमरमर का पंचमुखी शिवलिंग श्रद्धालुओं के लिए विशेष महत्व रखता है। कहा जाता है कि सावन माह में शिवलिंग पर जलाभिषेक करने पर भोले भक्तों की हर मुराद पूरी करते हैं।
विज्ञापन
महादेव मंदिर शामली - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शामली के गढ़ीपुख्ता क्षेत्र के गांव भैंसवाल के मोहल्ला कादियान पट्टी स्थित प्राचीन शिव मंदिर श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है। करीब सात सौ साल पुराने इस मंदिर की विशेषता यह है कि यहां सफेद संगमरमर का पंचमुखी शिविलिंग है। सावन में मंदिर में हर-हर महादेव का जयघोष गूंजता रहता है।
विज्ञापन


पंचमुखी शिवलिंग की है मान्याताएं
शिव मंदिर के पंडित सुनील शर्मा के अनुसार गांव भैंसवाल में सफेद संगमरमर का पंचमुखी शिवलिंग है। यह मंदिर लगभग सात सौ साल पुराना है। इसका निर्माण ग्रामवासियों ने मिलजुलकर कराया था। मंदिर में स्थापित सफेद शिवलिंग पूरे देश में केवल पांच हैं।

यह भी पढ़ें : अद्भुत हैं आस्था की ये तस्वीरें, पांव में छाले, पर जुबां पर बम-बम भोले
विज्ञापन
विज्ञापन

इस प्राचीन शिव मंदिर में क्षेत्र के लोग भी पंचमुखी शिवलिंग पर जलाभिषेक करने पहुंचते हैं। दिल्ली, मेरठ व अन्य प्रदेशों से अपनी मनोकामना पूर्ण करने के लिए श्रद्धालु मंदिर में आते हैं। सावन में हरिद्वार से गंगाजल लाकर कांवड़ियां शिवलिंग पर जलाभिषेक करते हैं। 

सच्चे मन से की मनोकामना होती है पूरी
गांव भैंसवाल में रजबहे के पुल के बराबर में दूसरा प्राचीन शिव मंदिर है। यह करीब लगभग ढाई सौ वर्ष पुराना है। शिवभक्त कृष्णपाल ने बताया कि इस प्राचीन शिव मंदिर में सच्चे मन से पूजा-अर्चना करने से श्रद्धालुओं की मनोकामना पूर्ण होती है। मंदिर में हर वर्ष सावन में त्रयोदशी पर विशाल भंडारे का आयोजन किया जाता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें