फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: एक लाख के इनामी सत्यम की धमकी, आने वाले दिनों में दो मर्डर और होंगे

Fri, 04 Sep 2026 12:20 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
अंकित हत्याकांड में वांछित शार्प शूटर। पुलिस
विज्ञापन
शामली। अंकित बालियान हत्याकांड में वांछित एक-एक लाख रुपये के इनामी करनाल निवासी शार्प शूटर सत्यम और आर्यन पुलिस की पकड़ से दूर हैं। इसी बीच सत्यम के इंस्टाग्राम पर वायरल वीडियो में गाना लगाकर धमकी दी गई है कि अभी दो मर्डर और होंगे। पुलिस वीडियो की जांच के साथ शूटरों की लोकेशन ट्रेस करने में जुट गई है।
विज्ञापन

वायरल वीडियो में सत्यम के नाम से कहा जा रहा है कि आने वाले दिनों में दो और मर्डर होंगे, जो बचा सकते हो बचा लो, छोड़ेंगे नहीं। पुलिस ने सोशल मीडिया अकाउंट और वीडियो की जांच शुरू की है। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि वीडियो वास्तव में सत्यम ने जारी किया है या किसी अन्य व्यक्ति ने उसके नाम से इसे वायरल किया है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि दो और लोग कौन हो सकते हैं। एसपी नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि अंकित के परिजनों को पहले से सुरक्षा दी गई है। अब सुरक्षा में चार और पुलिसकर्मी लगाए गए हैं, ताकि परिवार को किसी तरह की परेशानी न हो।
चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर भी पहुंची पुलिस
आरोपियों की तलाश में शामली पुलिस की एक टीम चंडीगढ़ एयरपोर्ट भी पहुंची। टीम ने एयरपोर्ट परिसर और आसपास आरोपियों की तलाश में दबिश दी, लेकिन अभी तक सफलता नहीं मिल सकी। पुलिस शूटरों की संभावित लोकेशन के आधार पर लगातार अलग-अलग स्थानों पर दबिश दे रही है।
विज्ञापन


सत्यम-आर्यन के नाम से 20 से अधिक अकाउंट
पुलिस के अनुसार जांच में सामने आया है कि इंस्टाग्राम, स्नैपचैट समेत अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सत्यम, आर्यन और गोगी गिरोह के नाम से 20 से अधिक अकाउंट बनाए गए हैं। इन अकाउंट से लगातार वीडियो और अन्य सामग्री पोस्ट की जा रही है। पुलिस सभी अकाउंट की जांच कर यह पता लगाने में जुटी है कि इन्हें कौन संचालित कर रहा है।

परिजनों ने भी की शूटरों के एनकाउंटर की मांग
अंकित के पिता सतबीर सिंह और पत्नी सीमा का कहना है कि उन्हें पुलिस-प्रशासन पर पूरा विश्वास है। उन्होंने कहा कि अंकित हत्याकांड में वांछित करनाल के दोनों शार्प शूटरों को भी जल्द गिरफ्तार किया जाना चाहिए।
अंकित के दोस्तों ने परिवार को सचेत रहने की दी थी सलाह
मंगलवार को हरियाणा से अंकित के 12 दोस्त बंतीखेड़ा गांव पहुंचे थे। दोस्तों ने अंकित के पिता सतबीर सिंह और परिवार के अन्य सदस्यों को सतर्क रहने की सलाह दी थी। सतबीर ने भी सभी से कहा था कि वह अपना बेटा खो चुके हैं। सभी अपना ध्यान रखें। गैंग कभी भी हमला कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें