ऊन (शामली)। सर्व खाप पंचायत द्वारा पहलवान विनेश फोगाट का 25 अगस्त को रोहतक में सम्मान समारोह किया जाएगा ।जिसमें बत्तीसा खाप का प्रतिनिधिमंडल भी भाग लेगा। इस संबंध में ऊन में बतीसा खाप की बैठक हुई।
बतीसा खाप के मंत्री देवेंद्र सिंह ने कहा कि बत्तीसा खाप के चौधरी शौकिन्द्र सिंह के नेतृत्व में खाप का प्रतिनिधिमंडल रोहतक जाएगा तथा विनेश फोगाट को सम्मानित करेगा। बैठक में चौधरी शौकिन्द्र सिंह ने कहा कि सरकार नलकूपों पर विद्युत मीटर लगाने का कार्य कर रही है जिसका पुरजोर विरोध किया जाएगा ।उन्होंने खाप के लोगों को सामाजिक बुराइयों को दूर करने में आगे आकर सहयोग करने की अपील की। बैठक में थांबेदार हरेंद्र सिंह, रण कुमार ,पवन सिंह, भोपाल सिंह, ब्रह्मपाल ,राजेंद्र सिंह, सुनील, देवराज पहलवान, राजकुमार, भूरा, सुरेश कुमार ,धूम सिंह आदि शामिल रहे।