फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: वाणिज्यकर टीम ने 150 पेटी माल कब्जे में लिया

Thu, 22 Aug 2024 02:17 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। वाणिज्यकर विभाग की टीम ने शहर के गणेश चौक पर मिनी ट्रक में लाए गए साबुन व बालों में किए जाने वाले कलर की करीब 150 पेटी सामान को कब्जे में लिया है। यह सामान एक दुकान पर उतारा जा रहा था।
विज्ञापन

शहर के गणेश चौक पर एक मिनी ट्रक में साबुन और बालों में कलर करने की पेटियों को एक दुकान पर उतारा जा रहा था। इसी दौरान सूचना मिलने पर वाणिज्यकर विभाग की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच की। टीम ने मिनी ट्रक के चालक से जानकारी की तो उसने बताया कि यह माल मुजफ्फरनगर से लाया गया है। बरामद माल के संंबंध में चालक व अन्य कोई व्यापारी बिल नहीं दिखा सके। इसके बाद टीम ने करीब 150 पेटी माल को कब्जे में ले लिया। वाणिज्यकर विभाग की टीम का कहना था कि टैक्स चोरी के शक में माल को कब्जे में लिया है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें