फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्दी का सितम, नहीं हो रहा कम    

विज्ञापन
file - फोटो : amarujala
विज्ञापन
 जिले में सर्दी का सितम लगातार बढ़ रहा है। लोगों का हाल बेहाल होने लगा है। बर्फीली हवाएं कंपकंपी बढ़ा रही है। ठंडी हवाओं का सबसे ज्यादा असर मासूमों पर हुआ है। शुक्रवार को ही बुखार और खांसी से पीड़ित 40 बच्चे सीएचसी में पहुंचे। चिकित्सकों ने अभिभावकों को सावधानी बरतने की सलाह दी हैं। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 16 डिग्री और न्यूनतम चार डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 
विज्ञापन

शुक्रवार को मौसम बेहद सर्द रहा। सुबह से ही बर्फीली हवाएं चल रही थी। धूप तेज निकली थी लेकिन सर्द हवाओं ने इसका असर बेअसर कर दिया। बाजार में भी खरीदारी कम होने लगी है। सरकारी दफ्तरों में भी कर्मचारी धूप में बैठे नजर आए। ठंड का असर सबसे ज्यादा बच्चों पर हो रहा है। छोटे बच्चों को खांसी नजला, बुखार की शिकायतें बढ़ रही हैं। एलर्जी भी उभर रही है। सीएचसी के बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर अनुपम सक्सेना ने बताया कि शुक्रवार को 40 बीमार बच्चे इलाज कराने पहुंचे। इनमें अराध्या, अरुण, शगुन, फतेह खान, पलक, यूनुस, साबिया आदि को नजला, खांसी और बुखार की शिकायत थी। कुछ को निमोनिया के लक्षण भी थे। बाल रोग विशेेषज्ञ डाक्टर वेदभानू मलिक ने बताया कि ठंड के मौसम में अधिकतर बच्चे बुखार, डायरिया, निमोनिया से पीड़ित आ रहे हैं। इस मौसम में बच्चों को सर्दी से बचाना चाहिए। 

10 जनवरी तक सावधान रहें अभिभावक 
बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर अनुपम सक्सेना ने बताया कि 10 से 15 जनवरी तक ठंड ओर ज्यादा बढ़ने की संभावना है। ये दिन बच्चों के लिए बेहद संवेदनशील होते हैं। जरा सी लापरवाही बच्चों को नुकसान दे सकती है। ऐसे में अभिभावकों को बच्चों पर बहुत ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ठंड से बचाव के उपाय                          
- गर्म कपड़े पहने, बाहर जाने से बचें। 
- कमरों में वेंटिलेशन खुले रखे, ताकि हवा पास होती रही।
- हल्का गुनगुना पानी पिएं। ठंडे पानी से बचें। 
- आइस्क्रीम, ठंडी चीजों से परहेज रखें।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें