फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संयमित भाषा करें इस्तेमाल

Wed, 01 Feb 2017 12:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। विधानसभा चुनाव शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष संपन्न कराने के उद्देश्य से जिला निर्वाचन अधिकारी और प्रेक्षकों ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मीटिंग की। उसमें निर्देश दिया गया कि जनसभा के दौरान संयमित भाषा का प्रयोग किया जाए। ऐसी भाषा का प्रयोग न करें, जिससे किसी भी संप्रदाय की भावना आहत हो। 
विज्ञापन


मंगलवार को कलक्ट्रेट सभागार में मीटिंग के दौरान जिलाधिकारी सुजीत कुमार ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से कहा कि जनसभा को अपने दायरे में ही रहकर करें। कार्यक्रम के दौरान कोई भी व्यक्ति किसी भी प्रकार का अस्त्र-शस्त्र अपने साथ नहीं रखेगा। कोई भी भाषण, नारेबाजी नहीं करेगा, जिससे किसी धर्म जाति संप्रदाय की भावनाएं आहत होती हों। किसी भी व्यक्ति के प्रति अभद्र भाषा का प्रयोग नहीं होना चाहिए।

कार्यक्रम के दौरान मौके पर उपस्थित पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा दिए गए निर्देशों का भी पालन कराया जाए। रात में दस बजे से प्रात: 6 बजे तक लाउडस्पीकर का प्रयोग नहीं किया जाएगा। यदि किसी भी राजनीतिक दल द्वारा नियमों का उल्लंघन किया जाता है, तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन


इस दौरान सामान्य प्रेक्षक थानाभवन एलएस केन, सामान्य प्रेक्षक शामली देवेंद्र सिंह, अपर जिलाधिकारी भरतजी पांडेय, उपजिलाधिकारी शामली एमपी सिंह, उपजिलाधिकारी कैराना भानू प्रताप यादव, उपजिलाधिकारी ऊन विजय कुमार तिवारी, एएसपी अनिल कुमार झा सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें