फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: सांवरिया कर दो बेड़ा पार... भजन पर झूमे श्रद्धालु

Sun, 12 Jan 2025 05:58 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
झिंझाना। एकादशी के उपलक्ष्य में श्री श्याम बाबा के भजन प्रस्तुत करके उनका गुणगान किया गया। ओ खाटू के राजा, सांवरिया कर दो बेड़ा पार बाबा के भजनों पर श्रद्धालु देर रात तक झूमने को मजबूर हो गए।
विज्ञापन

शुक्रवार को कस्बे के मोहल्ला ब्राह्मणान स्थित श्रीराम श्याम दुर्गा मंदिर में एकादशी के उपलक्ष्य में भजन संकीर्तन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर श्री श्याम बाबा का भव्य दरबार सजाया गया।
संकीर्तन में आशीष मित्तल ने अपनी टीम के साथ मिलकर बाबा का श्रृंगार किया। आशीष मित्तल और हितकर मित्तल ने बाबा बजरंगबली, कान्हा और राधा के अलावा श्याम बाबा के भजनों को प्रस्तुत किया।
विज्ञापन

प्रदीप कुमार सैनी और अनिल भटनागर ने ओ खाटू के राजा, सांवरिया कर दो बेड़ा पार आदि भजन प्रस्तुत कर देर रात तक श्रद्धालुओं को झूमने के लिए मजबूर कर दिया। कड़ाके की ठंड के बावजूद श्रद्धालुओं से खचाखच भरे मंदिर परिसर में बड़ी संख्या में श्याम प्रेमी ने श्याम बाबा को प्रसाद लाकर चढ़ाया। संकीर्तन के बाद प्रसाद का वितरण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें