शामली। संत शिरोमणि गुरु रविदास जयंती के उपलक्ष्य में मंगलवार को शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में सुंदर झांकियां और बैंडबाजे शामिल रहे। बैंडबाजे से भक्तिगीतों पर श्रद्धालु झूमते रहे।
मंगलवार को टंकी रोड स्थित संत रविदास मंदिर से नगर पालिका परिषद अध्यक्ष अरविंद संगल ने फीता काटकर एवं दीप प्रज्वलित कर शोभायात्रा का शुभारंभ किया। शोभायात्रा टंकी रोड से शुरू होकर धीमानपुरा, शिवचौक, गांधी चौक, बड़ा बाजार से मोहल्ला नंदूप्रसाद, बड़ी माता मंदिर से गोशाला रोड और ब्लाक रोड से होकर वापस टंकी रोड स्थित मंदिर पर पहुंचकर समापन हुआ।
शोभायात्रा में संत रविदास, बाबा साहब भीमराव अंबेडकर सहित कई सुंदर झांकियां आकर्षण का केंद्र रही। वहीं, बैंड बाजों से भक्तिगीतों पर श्रद्धालु झूमते रहे। इस अवसर पर कमेटी अध्यक्ष सतेंद्र कुमार, सचिव कंवरपाल, कोषाध्यक्ष गजेंद्र कुमार, सतेंद्र धीरयान, राजबहादुर, नरेंद्र कुमार, राजेश, श्रवण कुमार, राजेश, वीरपाल सिंह, देवेंद्र कुमार, महेश चंद, अनिल कुमार, सुदेश, मुकेश भारती, विनोद कुमार, अशोक कुमार, सुभाषचंद, प्रेमचंद, सतपाल सिंह, अमरनाथ, रमेश कुमार आदि मौजूद रहे।कांधला में
कांधला। कस्बा कांधला में संत शिरोमणि रविदास जयंती धूमधाम से मनाई। सुबह प्रभात फेरी निकालकर प्रसाद बांटा। दोपहर बाद हरिजन चौपाल से शोभायात्रा निकाली, इसमें दर्जनों झांकी और बैंड शामिल रहे।
कस्बे में प्रति वर्ष की भांति संत शिरोमणि रविदास जयंती पर मंगलवार को मोहल्ला खैल रविदास मंदिर से प्रभात फेरी निकाली। प्रभात फेरी के माध्यम से समाज के लोगों ने गुरू पर्व का संदेश देते हुए कस्बे में भ्रमण किया। इसके बाद मंदिर में प्रसाद बांटा। दोपहर के समय मोहल्ला खैल हरिजन चौपाल से शोभा यात्रा निकाली।
इसका उद्घाटन दिल्ली नगर निगम अधिकारी वेदप्रकाश ने दीप जलाकर किया। इसके बाद शोभा यात्रा का शुभारंभ किया। इसमें गणेश, दुर्गा, गंगा और संत रविदास, संविधान निर्माता बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर, संत शिरामणि रविदास जी के मुख्य रथ समेत कई डीजे और बैंड बाजे के साथ डोल नगाड़ा और अखाड़ा पार्टी शोभायात्रा में आकर्षण का केंद्र रही। शोभायात्रा रविदास मंदिर में संपन्न हुई।
इसमें मास्टर रणधीर सिंह, देवीदास जयंत, इंद्रपाल, आत्माराम, गुलशन खन्ना, विक्रांत, तेजपाल, चंद्रहास आदि रहे।