शामली। संत शिरोमणि श्री नामदेव जी महाराज का 746 वां जन्मोत्सव नामदेव युवा समिति ने धूमधाम से मनाया। जिसमें श्रद्धालु कैलाश गौत्रा व उत्तम कुमार के भजनों पर जमकर झूमे। राधा-कृष्ण की झांकियां निकाली गईं।
रविवार को हनुमान धाम मंदिर में शाम सात बजे कार्यक्रम शुरू हुआ। मंदिर में रंगीन लाइटों से संत नामदेव के दरबार को सजाया गया। शहर समेत आसपास के सैकड़ों श्रद्धालु मंदिर में पहंुचे और पूजा अर्चना के बाद संत शिरोमणि से परिवार में सुख शांति के लिए कामना की। ब्राह्मणों ने संत का पूजन किया।
ज्वालापुर से आए कलाकारों ने भी नामदेव महाराज का गुणगान किया। धार्मिक भजनों पर श्रद्धालु जमकर झूमे। भजन संध्या में कई झांकियां प्रस्तुत की गईं, जिनका श्रद्ध्लुओं ने पुष्प वर्षा से स्वागत किया। कार्यक्रम के अंत में बाद प्रसाद वितरण किया गया। रात्रि 11 बजे महाआरती की गई। इस दौरान प्रभाकर गिरधरवाल बादल, जितेंद्र कुमार, नरेश कुमार, आशू नामदेव, मांगेराम, वेद प्रकाश, कैलाश, संजय कुमार, मनोज नामदेव, अंकित नामदेव, सूरज गिरधरवाल आदि मौजूद रहे।