फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाप चौधरियों से मिले संजीव बालियान, पूछा हालचाल

विज्ञापन
शामली क्षेत्र के गांव लिसाढ़ में बाबा हरि किशन मलिक से वार्ता करते केंद्रीय राज्यमंत्री संजीव ब? - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
खाप चौधरियों से मिले संजीव बालियान
विज्ञापन

शामली। केंद्रीय राज्यमंत्री डा. संजीव बालियान खाप चौधरियों से मुलाकात की। भैंसवाल गांव में केंद्रीय राज्यमंत्री के समक्ष बकाया गन्ना भुगतान कराए जाने की मांग भी रखी गई। एक दिन पहले शुक्रवार को रालोद नेता गांव भैंसवाल में बाबा सूरजमल से मिलने गए थे।
विज्ञापन

शनिवार शाम केंद्रीय पशुधन राज्यमंत्री डा. संजीव बालियान बत्तीसा खाप के गांव भैंसवाल पहुंचे। उन्होंने वहां बाबा सूरजमल के आवास पर पहुंचकर उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। बाबा सूरजमल ने कहा कि वह अराजनैतिक व्यक्ति हैं, बिरादरी के नाते मुजफ्फरनगर में रालोद की लोकतंत्र बचाओ रैली में हिस्सा लेने पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि 14 दिन में किसानों का बकाया गन्ना भुगतान चीनी मिलें नहीं कर रही हैं। चीनी मिलों से किसानों को बकाया गन्ना भुगतान जल्द कराए जाने की मांग की। बाद में केंद्रीय राज्यमंत्री संजीव बालियान ने चौधरी उदयवीर के आवास पर पहुंचकर उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। मंत्री अपने काफिले के साथ लिसाढ़ गांव में गठवाला खाप के चौधरी बाबा हरिकिशन मलिक के आवास पर पहुंचे। बाबा हरिकिशन मलिक के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी लेने के बाद लांक थांबेदार चौधरी राजवीर सिंह से उनके आवास पर पहुंचकर हाल-चाल जाना। मंत्री के साथ बुढ़ाना से भाजपा विधायक उमेश मलिक, शामली विधायक तेजेंद्र निर्वाल, प्रसन्न चौधरी, पूर्व प्रमुख चौधरी वीरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे। भैंसवाल गांव में बाबा सूरजमल के यहां देवराज पहलवान, शौकेंद्र सिंह मौजूद रहे। लिसाढ़ गांव में चौधरी हरिकिशन मलिक के पुत्र राजेंद्र सिंह मलिक भी मौजूद रहे। केंद्रीय राज्य मंत्री सजीव बालियान ने बताया कि वह खाप चौधरियों के स्वास्थ्य की जानकारी लेने के लिए उनसे मिलने पहुंचे थे।

शामली क्षेत्र के गांव भैसवाल में बाबा सूरजमल से वार्ता करते केन्द्रीय राज्यमंत्री संजीव बालिया?- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें