फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पश्चिमी यूपी में सक्रिय हुई भाजपा, खाप प्रमुखों से मिलने पहुंचे मंत्री संजीव बालियान, चौधरी बोले-पद छोड़कर आओ

Sun, 21 Feb 2021 02:26 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर/शामली
विज्ञापन
sanjeev baliyan - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

भाकियू अध्यक्ष एवं बालियान खाप के मुखिया चौधरी नरेश टिकैत के बयान के बाद भाजपा नेता खाप चौधरियों से मिलने पहुंचे। केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान रविवार को खाप चौधरियों के घरों पर मुलाकात करने पहुंचे।

विज्ञापन


भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने सिसौली में हुई बैठक में किसानों से कहा था कि भाजपा नेताओं को अपने कार्यक्रमों में न बुलाएं। इसकी प्रतिक्रिया स्वरूप भाजपा ने अपने जाट बिरादरी के नेताओं को खाप चौधरियों के पास जाने को कहा।

यह भी पढ़ें : यूपी में कृषि कानूनों के विरोध का नया तरीका, किसान ने नष्ट की पांच बीघा फसल
विज्ञापन


रविवार को केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान दोपहर दो बजे गांव लिसाढ़ में गठवाला खाप के मुखिया चौधरी हरिकिशन मलिक के आवास पर पहुंचे। इसके बाद दोपहर एक बजे गांव भभीसा में सचिन बाबा, दो बजे शामली में धर्मवीर सिंह के आवास पर पहुंचे। शाम तीन बजे लिलौन में कालखंडे खाप के चौधरी संजय कालखंडे के आवास पर जाएंगे।

बता दें कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी की ताबड़तोड़ सक्रियता और कृषि कानूनों को लेकर किसानों में नाराजगी ने बीजेपी की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। इसी क्रम में अब भाजपा भी सक्रिय हो गई है। रविवार को केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान ने खाप नेताओं को मनाने की कोशिश की। वहीं खाप चैधरियों  ने उन्हें यह कहकर लौटा दिया कि पद छोड़कर आएं तो उनका स्वागत है।
विज्ञापन


रविवार को शामली जिले में खाप कालखंडे, बुड़ियान खाप, गठवाल खाप के चैधरियों से केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान मुलाकात करने पहुंचे लेकिन यहां खाप चैधरियों ने उन्हें यह कहते हुए लौटा दिया कि वह पद छोड़कर आए तो उनका स्वागत है। इसकी एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें