फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: सफाईकर्मियों ने दिया धरना आज से हड़ताल की चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। स्वायत शासन कर्मचारी महासंघ और उत्तर प्रदेशीय सफाई कर्मचारी महासंघ ने संयुक्त रूप कार्य बहिष्कार कर नगरपालिका में धरना दिया। कर्मचारियों ने पालिकाध्यक्ष अरविंद संगल पर साठगांठ के चलते अपने चेहते आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को रखने का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया। उन्होंने नियमानुसार निष्पक्ष तरीके से सफाई कर्मचारी न रखे जाने पर बृहस्पतिवार से हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

बुधवार को दोनों संगठनों से जुड़े कर्मचारी पालिका में इकट्ठे हुए और कार्य बहिष्कार कर धरना प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने कहा कि पालिका आउटसोर्सिंग पर जनसंख्या के अनुसार कर्मचारी रखे जाने की प्रक्रिया चल रही है। गरीब परिवार असहाय व्यक्तियों ने आवेदन किया है। दोनों संगठनों द्वारा क्षेत्रफल व जनसंख्या लगातार बढ़ने पर 150 कर्मचारियों को रखे जाने की मांग तीन वर्षों से की जा रही है ताकि सफाई व्यवस्था सुचारू रूप से चलती रहे, लेकिन इस पर कोई कोई विचार नहीं किया गया। उन्होंने मांगें नहीं मानने पर हड़ताल करने की चेतावनी दी। इस अवसर पर प्रवीन कुमार, मित कुमार, विनोद निर्वाल आदि मौजूद रहे। पालिकाध्यक्ष अरविंद संगल ने बताया कि आउटसोर्सिंग पर कोई कर्मचारी अभी तक नहीं रखा गया है। शासन की गाइड लाइन के अनुसार कर्मचारी रखें जाएंगे। इसके लिए पांच सदस्यों की कमेटी बनाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें