फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संवेदनशील मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया

विज्ञापन
file - फोटो : amarujala
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव पर्यवेक्षक गोरखनाथ ने कैराना क्षेत्र के संवेदनशील मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बूथों पर की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि मतदान केंद्रों के आसपास भीड़ जुटने नहीं दी जाएगी। यदि बूथों पर बेवजह भीड़ लगाई, तो भीड़ में शामिल लोगों को जेल भी जाना पड़ सकता है।
विज्ञापन

   बृहस्पतिवार को लोकसभा चुनाव पर्यवेक्षक गोरखनाथ ने कैराना क्षेत्र के मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। सबसे पहले उन्होंने ऊंचागांव प्राथमिक विद्यालय में पोलिंग बूथों का निरीक्षण किया। उन्हाेंने अधीनस्थ अधिकारियों से गांव की आबादी के बारे में जानकारी ली। इसके बाद वह कस्बे के इस्लामिया इंटर कॉलेज में पहुंचे। इस मतदान केंद्र पर सबसे अधिक दर्जनभर बूथ लगते हैं। चुनाव पर्यवेक्षक ने बूथों के कमरों में पहुंचकर प्रकाश आदि की जांच की। उन्होंने कॉलेज में चल रही कक्षाओं में छात्रों से बिजली की व्यवस्था और पंखा चलने की बात पूछी। बताया गया कि बिजली आती है, लेकिन अभी पंखा चलाने की आवश्यकता नहीं पड़ी। उन्होंने सही तरीके से बिजली व्यवस्था कराए जाने के निर्देश दिए। चुनाव पर्यवेक्षक ने दिव्यांगों के लिए यहां बनाए गए रास्ते को देख कड़ी नाराजगी जताई। निर्देशित किया कि यह रास्ते बूथ के हिसाब से होने चाहिए, ताकि किसी भी दिव्यांग को वोट डालने जाने के लिए किसी भी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़ें। इनके बाद में चुनाव पर्यवेक्षक ने मोहल्ला आलखुर्द, गांव भूरा, इस्सोपुर खुरगान व मलकपुर गांवों में भी मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने मतदान केंद्रों-बूथों पर प्रकाश, पेयजल, साफ-सफाई की व्यवस्था कराए जाने के निर्देश दिए। ये सभी मतदान केंद्र संवेदनशील माने जाते हैं। चुनाव पर्यवेक्षक ने आसपास की भौगोलिक स्थिति का भी जायजा लिया। उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान 200 मीटर के दायरे में भीड़ को जुटने नहीं दिया जाएगा। प्रत्याशी के एजेंट भी इससे पीछे ही रहेंगे। उन्होंने चेताया कि यदि मतदान केंद्रों पर बेवजह भीड़ जुटाई गई, तो ऐसी सूरत में उन्हें जेल भी जाना पड़ सकता है। इस दौरान कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र कुमार नागर, निरीक्षक भगवत सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें