कैराना। सेंट आरसी सांइटिफिक कान्वेंट स्कूल में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। प्रधानाचार्य यशपाल पंवार ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया।
बालिका वर्ग 100 मीटर रेस में समरीन चौधरी और स्पून रेस में नर्गिस प्रथम रही। 200 मीटर रेस में प्राची, म्यूजिकल चेयर में भूमि चौहान प्रथम रही। बालक वर्ग 100 मीटर रेस में सुहेल प्रथम, रोहित द्वितीय, आर्यन तृतीय, पॉकेट रेस में साकिब प्रथम, आयुष कौशिक द्वितीय, निखिल तृतीय, 200 मीटर रेस में साहिल अली प्रथम, तीर्थ चौधरी द्वितीय, मोहम्मद माज तृतीय, म्यूजिकल चेयर में अनिरुद्ध प्रथम, कार्तिक अग्रवाल द्वितीय, मोहम्मद अनस तृतीय स्थान पर रहे। प्रतियोगिता में अजीत चौहान, इमरान अली, राजवीर सिंह, अमित तोमर, अजेंद्र सिंह, मरियम, ममता शर्मा आदि रहे।