फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संपूर्ण समाधान दिवस में एडीएम ने सुनीं शिकायत

विज्ञापन
file - फोटो : amarujala
विज्ञापन
जिला मुख्यालय पर आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में नदारद रहने वाले अफसरों के खिलाफ नोटिस जारी कर एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए है। इस मौके पर एडीएम आनंद कुमार शुक्ला ने फरियादियों की समस्याओं को सुनकर अफसरों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करने के निर्देश दिए है। उन्होंने कहा कि संपूर्ण समाधान दिवस में फरियादियों की समस्याओं के निस्तारण में लापरवाही बरतने वाले अफसरों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट सभागार में एडीएम वित्त आनंद कुमार शुक्ला की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया गया। संपूर्ण समाधान दिवस में फरियादियों की 50 शिकायतें प्राप्त हुई। जिसमें मौके पर छह शिकायतों का निस्तारण कर दिया गया। गढ़ीपुख्ता क्षेत्र के भैंसवाल निवासी सुनील कुमार ने आरोप लगाया कि पड़ोसियों ने ईख की फसल को काट ली है। जिससे परिवार आर्थिक कठिनाईयों से गुजर रहा है। कई बार शिकायत करने के बाद मामले में कोई कार्रवाई नहीं हुई। पीड़ित ने जांच कराकर कार्रवाई की मांग की है। एडीएम वित्त आनंद कुमार शुक्ला, एएसपी राजेश कुमार श्रीवास्तव, एसडीएम सदर सुरजीत कुमार, सीओ सिटी अशोक कुमार समेत तहसीलदार सदर प्रीती सिंह समेत तहसील स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे। तहसीलदार प्रीती सिंह ने बताया कि संपूर्ण समाधान दिवस में चकबंदी अधिकारी, बीडीओ, एडीओ पंचायत, थाना प्रभारी समेत छह अफसर गैर हाजिर रहे। एडीएम ने गैर हाजिर रहने वाले अफसरों को नोटिस जारी करके जवाब तलब के बाद एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें