फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मीट प्लांट से जांच के लिए पानी का नमूना लिया

विज्ञापन
कैराना में मीट प्लांट में साफ सफाई का निरीक्षण करते एसडीएम व प्रदूषण बोर्ड के अधिकारी। - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
मीट प्लांट से जांच के लिए पानी का नमूना लिया
विज्ञापन

कैराना। प्रशासन एवं पुलिस के अधिकारियों ने कांधला रोड स्थित मीट प्लांट पर पहुंचकर जांच की। इस दौरान टीम ने साफ सफाई की व्यवस्था परखी और अधिक साफ-सफाई कराने के निर्देश दिए। प्लांट से निकलने वाले पानी का नमूूना भी लिया गया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को एसडीएम उद्भव त्रिपाठी ने प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड मुजफ्फरनगर के क्षेत्रीय अधिकारी अंकित सिंह, सीवीओ डा. यशवंत सिंह व सीओ प्रदीप सिंह के साथ कांधला रोड स्थित मीम एग्रो फूड प्राइवेट लिमिटेड में पहुंचकर साफ सफाई की व्यवस्था परखी। टीम ने वाटर ट्रीटमेंट प्लांट होकर बाहर आने वाले पानी का नमूना भी जांच के लिए लिया। उक्त पानी वाटर ट्रीट प्लांट से खेतों में जाता है। इसके अलावा टीम ने मीट प्लांट के अंदर पशुओं को भी देखा। टीम मीट प्लांट के पिछले हिस्से में गई जगहों पर नालियों में साफ सफाई की व्यवस्था देखी। कुछ दिनों से मीट प्लांट से दुर्गंध निकलने की शिकायतें आ रही थी। इस पर प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर जाकर जांच की। इस दौरान टीम ने मीट प्लांट में और अधिक साफ सफाई की व्यवस्था कराने के निर्देश दिए। एसडीएम उद्भव त्रिपाठी ने बताया कि मीट प्लांट से दुर्गंध आने की शिकायतों पर जांच की गई थी। प्लांट के अंदर से पानी का नमूना लिया गया है। साफ सफाई के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें