फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पालिका ने बाजार से हटवाएं अश्लील पोस्टर-होर्डिंग्स

विज्ञापन
शामली नेहरू मार्केट में दुकान से अश्लील होर्डिंग्स ले जाते नगर पालिका कर्मचारी। - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
शामली। नगरपालिका की टीम ने शहर के कई बाजारों में अभियान चलाकर दुकानों पर लगे अश्लील पोस्टरों को हटवाया। इस दौरान पालिका ने दो दुकानों से प्रतिबंधित पॉलिथीन बरामद कर 1500 रुपये जुर्माना भी वसूला।
विज्ञापन

भाकियू कार्यकर्ताओं ने बुधवार को कलक्ट्रेट में एडीएम से शहर में दुकानों के अंदर और बाहर लगे अश्लील पोस्टरों को हटवाने की मांग की थी। प्रशासन के निर्देश पर बृहस्पतिवार को पालिका के सफाई एवं खाद्य निरीक्षक आदेश कुमार सैनी ने टीम के साथ नेहरू मार्केट, गांधी चौक, बड़ा बाजार, नया बाजार, वीवी इंटर कालेज रोड आदि पर दुकानों के बाहर लगे अश्लील पोस्टर और होर्डिंग्स हटवाए। इस दौरान दो दुकानों पर प्रतिबंधित पॉलिथीन जब्त कर 1500 रुपये जुर्माना वसूल किया। सफाई एवं खाद्य निरीक्षक आदेश कुमार सैनी ने बताया कि यह अभियान आगे भी चलाया जाएगा। दुकानों पर अश्लील पोस्टर लगे पाए गए तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें