फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक ही स्थान पर होगी पटाखों की बिक्री

Tue, 25 Oct 2016 12:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। दीपावली पर पटाखों की बिक्री शहर में एक निर्धारित स्थान पर होगी। पटाखों की अस्थायी दुकान लगवाने के लिए पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने सोमवार को शहर के तीन स्थानों पर भ्रमण किया, जिनमें से एक स्थान पर पटाखा बाजार लगेगा। 
विज्ञापन


सोमवार शाम उपजिलाधिकारी एमपी सिंह और सीओ सिटी निशांक शर्मा ने वीवी इंटर कॉलेज, आरके इंटर कॉलेज और आरके डिग्री कॉलेज में पहुंचकर पटाखा बाजार लगवाने के संबंध में जायजा लिया। एसडीएम एमपी सिंह ने बताया कि इनमें से किसी एक स्थान पर पटाखा बाजार लगवाया जाएगा।

मंगलवार तक स्थान का निर्धारण कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि पटाखों की अस्थायी दुकान लगाने के लिए पटाखा विक्रेताओं को लाइसेंस बनवाना जरूरी होगा। मंगलवार से ही लाइसेंस के लिए आवेदन फार्म जमा कराए जाएंगे। उन्होंने बताया कि निर्धारित स्थान और बगैर लाइसेंस पटाखे बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि गत कई वर्षों से पटाखा बाजार वीवी इंटर कॉलेज में लगाया जा रहा था। उससे पूर्व में शामली कोतवाली के सामने मैदान पर दुकानें लगाई जाती थीं। उम्मीद है कि इस बार भी वीवी इंटर कॉलेज में ही पटाखों का बाजार लगेगा। क्योंकि आरके इंटर कॉलेज और आरके डिग्री कॉलेज शहर से बाहर करनाल मार्ग पर हैं।            वहां ग्राहकों की अपेक्षित आवाजाही नहीं हो सकेगी, जिससे पटाखों की बिक्री भी प्रभावित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें