शामली रक्षबंधन पर राखी की खरिदारी करती महिला
- फोटो : SHAMLI
बाजारों में शुरू हुई राखियों की बिक्री
शामली। जिले में रक्षाबंधन के लिए बाजारों में राखी की बिक्री शुरू हो गई है। रंग बिरंगी राखियाें से बाजार सजने लगे हैं। शुक्रवार को बाजार में महिलाओं ने राखियों की खरीदारी की। वहीं, डाकघर में भी इस बार रक्षाबंधन के मौके पर राखियों वाले लिफाफे मंगाए गए हैं, जिनका लोगों में खासा क्रेज है।
तीन अगस्त को रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जाएगा। आमतौर पर हरियाली तीज के बाद बाजारों में राखियों की बिक्री शुरू हो जाती है। पिछले दो दिनों में शहर के बड़ा बाजार गांधी चौक, हनुमान रोड, कबाड़ी बाजार, नया बाजार, माजरा रोड, नेहरू रोड समेत कई बाजारों में राखियों की खदीदारी के महिलाएं आ रही हैं। वहीं, डाक विभाग की ओर से राखियों वाले लिफाफों की बिक्री शुरु हो गई है। रक्षाबंधन के मौके पर 400-500 राखियों के लिफाफे की बिक्री हो जाती है। प्रधान डाकघर के पोस्ट मास्टर सूरजपाल ने बताया कि माजरा रोड डाकघर में रक्षाबंधन के त्योहार के मद्देनजर राखियों वाले 200 लिफाफे प्राप्त हुए हैं। जिन्हें भिजवाया जा रहा है। कोरोना महामारी के के कारण बहनें अपने भाइयों को डाक के माध्यम से राखियां भिजवा रही हैं। इस बार राखियों के लिफाफे ज्यादा प्राप्त हो रहे हैं।
शामली रक्षबंधन पर राखी की खरिदारी करती महिलाएं- फोटो : SHAMLI