फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोले डॉ. सुशील कुमार, रालोद ने हमेशा किसानों और मजदूरों की लड़ाई लड़ी

विज्ञापन
कांधला के गांव किवाना में बहुजन उदय अभियान कार्यक्रम में मौजूद रालोद नेता। - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
कांधला। किवाना गांव में रविवार को रालोद के बहुजन उदय अभियान के तहत सभा का आयोजन किया गया। सभा में वक्ताओं ने रालोद की नीतियों से लोगों को अवगत कराया। एससी-एसटी प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सुशील कुमार ने कहा कि रालोद ने हमेशा किसानों और मजदूरों की लड़ाई लड़ी।
विज्ञापन

एससी-एसटी प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सुशील कुमार ने कहा कि चौधरी जयंत सिंह ने हर वर्ग को पार्टी में प्राथमिकता दी है। आने वाला समय गठबंधन का है। उन्होंने हर समाज के लोगों से रालोद से जुड़ने की अपील की। पूर्व विधायक बलबीर मलिक ने कहा कि हम सभी को मिलकर राष्ट्रीय चौधरी जयंत सिंह के हाथों को मजबूत करना है। डॉ. विक्रांत जावला ने कहा भाजपा सरकार में सारी प्रतियोगी परीक्षाओं के पर्चे लीक होते हैं। जैसे कि आज टीईटी का पर्चा लीक हो गया। इस बार प्रदेश के लोग भाजपा सरकार को भी लीक कर देंगे। बिजेंद्र मलिक ने कहा कि हम सभी को गांव-गांव जाकर अपने दलित, मजदूर व किसान भाइयों को रालोद से जोड़ने का काम करना है।
कार्यक्रम में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष तरपाल मलिक, जिला पंचायत सदस्य रंधावा मलिक, जिला पंचायत सदस्य उमेश पंवार, पूर्व जिला अध्यक्ष सतबीर पंवार, योगेंद्र चेयरमैन, जिला अध्यक्ष मुकेश सैनी, क्षेत्रीय अध्यक्ष लोकेंद्र खेड़ी, रामकुमार वर्मा आदि लोगों ने भी विचार रखे।
विज्ञापन

अध्यक्षता बिजे सिंह ने और संचालन जिला पंचायत सदस्य अरविंद पंवार ने किया। संयोजक पूर्व प्रधान बिजेंद्र मलिक रहे। मौके पर लिसाढ़, किवाना, हसनपुर, मतलावली, सल्फा, मखमूलपुर, सुन्ना, हुरमंजपुर, भभीसा, भारसी, नाला आदि गांवों के लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें