फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सदर विधायक ने समस्याएं सुन कराया समाधान

विज्ञापन
विज्ञापन
सदर विधायक ने समस्याएं सुन कराया समाधान
विज्ञापन

शामली, कांधला। विधायक तेजेंद्र निर्वाल ने कस्बे के गंगेरू रोड स्थित खंड विकास कार्यालय के प्रांगण में कस्बे एवं क्षेत्र के लोगों की समस्याओं को सुनकर समाधान कराया।
इदरीश बेग विहार कालोनी निवासी सेवानिवृत्त फौजी अय्युब अली ने बताया कि कस्बे के राजकीय अस्पताल से अंबेहटा जाने वाली सड़क जर्जर हालत में है। बरसात के चलते पानी मोहल्ले के लोगों के घरों में घुस जाता है। विधायक ने शीघ्र ही सड़क निर्माण कराए जाने का आश्वासन दिया। वहीं क्षेत्र के गांव गंगेरू निवासी कई लोगों ने बताया कि विद्युत निगम के कर्मचारी आए दिन चेकिंग के नाम पर उनका उत्पीड़न करते हैं। विधायक ने विद्युत विभाग के उच्चाधिकारियों को फोन कर कार्य प्रणाली में सुधार लाने की चेतावनी दी। क्षेत्र के गांव जिड़ाना व कस्बे जन्नत कालोनी में रह रहे विस्थापित परिवार के लोगों ने अपनी-अपनी बस्ती में हैंडपंप व सड़क निर्माण की मांग की। मौके पर भाजपा नेता नरेश सैनी, डाक्टर रश्मिकांत जैन, नीरज मलिक प्रधान, मोनू चौहान सहित आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मरीजों से उपचार के बारे में ली जानकारी
कांधला। विधायक तेजेंद्र निर्वाल ने कस्बे के अस्पताल का बृहस्पतिवार को निरीक्षण किया। मरीजों से अस्पताल में मिल रहे उपचार की बाबत पूछा। जच्चा बच्चा केंद्र में भर्ती महिलाओं से खानपान व अन्य जानकारी लीं। चिकित्सकों की कमी पर उन्होंने नाराजगी जताई। चिकित्सा अधीक्षक डॉ विजेंद्र सिंह ने बताया कि अस्पताल के कई कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव मिले हैं जिसके चलते दो दिन के लिए बंद किया गया था। शीघ्र ही अस्पताल में स्टाफ की कमी पूरी हो जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें