फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विजय सिंह पथिक महाविद्यालय में वार्षिक क्रीडा समारोह का आयोजन

विज्ञापन
कैराना विजय सिंह पथिक महाविद्यालय में वार्षिक क्रीडा प्रतियोगिता में शपथ लेते छात्र छात्राएं - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
कैराना। विजय सिंह पथिक राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में वार्षिक क्रीड़ा समारोह का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

प्राचार्य डॉक्टर प्रोफेसर चमनलाल ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वलित कर प्रतिभागियों को क्रीड़ा शपथ ग्रहण कराई। छात्रों की 100 मी दौड़ में सचिन निमरिया ने और छात्राओं की 100 मी दौड़ में नेहा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। 200 मी दौड़ में भी सचिन निमरिया और नेहा ने ही प्रथम स्थान प्राप्त किया। छात्राओं की गोला फेंक प्रतियोगिता में काजल, अंशिका और तबस्सुम ने क्रमश प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किए।
विज्ञापन

इस अवसर पर प्राचार्य ने कहा कि जीवन की प्रतियोगिता में सभी आमंत्रित होते हैं। इसमें महत्व जीतने से ज्यादा भाग लेने का होता है। क्रीड़ा विभाग के प्रभारी डाक्टर हरेंद्र सिंह ने कहा जिंदगी के मैदान में वे सबक ही ज्यादा कारगर होते हैं जिन्हें खेल के मैदान में सीखा है। इसमें हम प्रतिस्पर्धा करते हैं तो सहयोग करना भी सीखते हैं। प्राचार्य ने नार्थ जोन में महाविद्यालय का प्रतिनिधित्व कर चुके सीनियर विद्यार्थियों मोनू कुमार और मनीषा चैहान को मशाल सौंपी। समारोह संचालक डॉक्टर योगेंद्र पाल सिंह ने प्रतिभागियों को प्रतियोगिता के नियमों से अवगत कराया। प्रतियोगिता में वरिष्ठ प्राध्यापक डॉक्टर राजेश कुमार अग्रवाल, डाक्टर भूमेश कुमार, डाक्टर राकेश कुमार, डॉक्टर जितेंद्र कुमार, डॉक्टर उत्तम कुमार, डॉक्टर मदन पाल, डाक्टर योगेंद्र कुमार, डाक्टर मुकेश कुमार, डाक्टर आंचल यादव और डाक्टर रमेश यादव ने सहयोग किया। विद्यार्थियों में मोनू कुमार, अकरम सागर, आरिफ, मुरसलीन, रूबी, नेहा, पायल, तबस्सुम, गजाला, काजल, रितु, दीपू, रितिका, पिंकी और कोमल ने स्वयं सेवक के रूप में कार्य किया। कर्मचारियों में सुभाष, ब्रजपाल, पप्पन, गौतम, कृष्णपाल और गौरव ने सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें