ग्रामीण की संदिग्ध हालत में मौत
कैराना। ऊंचा गांव में रात अपने घर में 35 वर्षीय ग्रामीण की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। मृतक के गले पर एक फोड़े जैसा रक्तस्राव हो रहा था। सूचना पर पुलिस ने मौके पर जाकर शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस मामले में अभी पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई।
ऊंचा गांव निवासी 35 वर्षीय संजय शर्मा काफी दिनों से गले की गंभीर बीमारी से पीड़ित थे। शनिवार रात को संजय के गले पर बने एक फोड़े से रक्त स्राव होने लगा। रात में किसी समय उनकी मौत हो गई। इस दौरान किसी ने पुलिस कंट्रोल रूम डायल 112 को सूचना दे दी। पुलिस ने शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाली प्रभारी यशपाल धामा ने बताया कि संजय काफी समय से गले की गंभीर बीमारी से पीड़ित बताया गया। आपसी झगडे़ की बात भी सामने आ रही है। अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारण का पता चल सकेगा।