दो दुकानदारों सहित छह के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज
शामली। शहर कोतवाली पुलिस ने बिना अनुमति के दुकान खोलने वाले दो दुकानदारों सहित छह लोगों के खिलाफ लॉकडाउन का उल्लंघन करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
कोतवाल प्रेमवीर राणा ने बताया कि लॉकडाउन में रविवार को पुलिस टीम ने गश्त के दौरान नाला पटरी पर कपड़े की दुकान बिना अनुमति के खुली पाई गई। बिना अनुमति दुकान खोलने पर दुकान मालिक मुजाहिद अंसारी निवासी मोहल्ला सरवरपीर के विरुद्ध लॉकडाउन उल्लंघन में मुकदमा दर्ज किया गया। इसी तरह गांव लिलौन में बिना अनुमति के ज्वेलरी की दुकान खोलने वाले दुकान मालिक सन्नी के खिलाफ लॉकडाउन उल्लंघन और महामारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। इसके अलावा गांव बुटराड़ी में बिना मास्क के घर से बाहर घूमने और आपस में किसी बात को लेकर झगड़ा करने पर विजय, राजू, रामकुमार और संजय के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। इसके साथ ही आपस में झगड़ा करने पर शांतिभंग की आशंका में चालान किया गया। इसके अलावा गांव खेड़ीकरमू निवासी रोबिन और मनीष का शांतिभंग की आशंका में चालान किया है।