शामली धीमानपुरा फाटक पर बाइक रेहडे में सरिया लेकर जाता युवक । संवाद
शामली। सड़क हादसों पर अंकुश के लिए हर माह सड़क सुरक्षा समिति की बैठक होती है। यातायात और सड़क सुरक्षा माह का आयोजन कर नियमों की जानकारी देने के साथ लोगों को जागरूक किया जाता है, लेकिन शहर के अंदर ही खुलेआम ई रिक्शा और अन्य वाहनों में सरिया निकले वाहन दौड़ रहे हैं। इस कारण कभी भी हादसा हो सकता है।
खासकर निर्माण सामग्री की ढुलाई में कानून ताक पर रख दिए गए हैं। सरिया ढोने के लिए ई-रिक्शा और छोटे लोडर वाहनों का इस्तेमाल हो रहा है और सरिया पर लाल कपड़ा भी नहीं बांधा जा रहा है। इसके चलते हादसों का खतरा बढ़ जाता है। शहर में जगह-जगह यातायात कर्मियों की ड्यूटी होने के बावजूद इन पर कार्रवाई नहीं की जा रही है। शहर में ऐसे वाहनों की भरमार हैं। पड़ताल करने पर व्यवस्था इस प्रकार नजर आई।
शामली धीमानपुरा फाटक पर बाइक रेहडे में सरिया लेकर जाता युवक । संवाद