फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्युत आपूर्ति बंद रहने से नागरिकों का बिजलीघर पर प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
कांधला। कस्बे में 33 केवी की लाइन में फाल्ट आने से चार दिन से कस्बे की विद्युत आपूर्ति दिन में बंद रने से परेशान लोगों ने बिजलीघर पर प्रदर्शन किया। जेई ने लोगों को जल्द समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

कैराना बाइपास पर 33 केवी की लाइन में चार दिन पहले फाल्ट आ गया था। लाइन में फाल्ट की मरम्मत करने के लिए चार दिन से कस्बे की बिजली सुबह करीब पांच बजे से शाम के सात बजे तक बंद रहती है। बिजली आपूर्ति बद रहने से नगर पालिका और कांधला थाने के साथ ही व्यापारी वर्ग के लोगों को भी परेशानी हो रही है। बिजली आपूर्ति न होने से रोजमर्रा के कामकाज भी बाधित हो रहे हैं। अमित, नवेद, राहुल, सोनू, आदि कस्बेवासियों का कहना है कि कई दिन से लगातार बिजली बंद रहने से परेशानी हो रही है। रविवार को व्यापारी और कस्बे के लोगों ने बिजलीघर पर हंगामा किया। सूचना पर पहुंचे विद्युत विभाग के जेई संदीप कुमार ने समस्या का जल्द निदान करने का आश्वासन दिया। उन्होंने विद्युत कर्मचारियों को जल्द से जल्द लाइन ठीक करने के निर्देश दिए। जेई संदीप कुमार का कहना है कि 33 केवी लाइन में फाल्ट आ गया था, जिस पर काम चल रहा है। जल्द ही लाइन ठीक कर बिजली आपूर्ति सुचारू हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें