शामली। शरद पूर्णिमा के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर आयोजित कार्यक्रम में खेेल और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम में स्वयं सेवकों अंत्याक्षरी, धार्मिक, देश भक्ति गीत प्रस्तुत करके आनंद लिया।
रविवार को शहर के माजरा रोड स्थित देव गार्डन में शरद पूर्णिमा की रात कार्यक्रम का शुभारंभ संघ के जिला प्रचारक विराट कुमार, सीओ सिटी जितेंद्र कुमार ने किया। संघ प्रचारक विराट कुमार ने शरद पूर्णिमा की रात में चांद की रोशनी में रखी खीर त्योहारों के महत्व को समझाया। कार्यक्रम में पहले खेल और सांस्कृतिक कार्यक्रम अंत्याक्षरी और स्वयंसेवकों द्वारा धार्मिक देश भक्ति गीत प्रस्तुत किए। बाद में मौजूद लोगों को खीर का वितरण किया गया। मौके पर नगर कार्यवाहक सुमित, नगर संचालक आदेश कुुमार, आशीष, शिखर, अतुल, भरत, जयदेव, नंद किशोर, नगर विस्तारक अर्पित, राकेश आदि रहे।