फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: सड़कों, पथ प्रकाश व्यवस्था पर खर्च होंगे 58.48 करोड़ रुपये

Tue, 12 Mar 2024 11:55 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। सोमवार को नगर पालिका परिषद की बोर्ड बैठक में वर्ष 2024-25 के लिए 59 करोड़ 81 लाख 17 हजार 65 रुपये की कुल आय और 58 करोड़ 48 लाख रुपये की व्यय का बजट पारित किया गया। बैठक में सफाई से लेकर गंदगी के मुद्दे छाए रहे। लापरवाही पर बैठक में ही नगर पालिका चेयरमैन ने सफाई कर्मचारी को निलंबित करने के आदेश दिए।
विज्ञापन

सोमवार सुबह 11 बजे शामली नगर पालिका परिषद के सभागार में चेयरमैन अरविंद संगल की अध्यक्षता में बोर्ड बैठक हुई। मौके पर नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी रामेंद्र सिंह ने आय व्यय का ब्योरा रखा। वर्ष 2024-25 के लिए प्रस्तावित आय 40 करोड़ 23 लाख 30 हजार रुपये, एक अप्रैल 2023 में अवशेष मिलाकर कुल बजट 59 करोड़ 81 लाख 70 हजार 65 रुपये 49 पैसे आय और वर्ष 2024-25 प्रस्तावित व्यय 58 करोड़ 48 लाख रुपये का बजट रखा। 1 करोड़ 33 लाख 70 हजार 65 रुपये के इस साल के बचत की जानकारी दी गई।
अधिशासी अधिकारी ने 2024-25 में भवन कर से आय एक करोड़ 10 लाख रुपये, जलकर से आय एक करोड़ 10 लाख रुपये, इसके अलावा अधिभार, व्यापार, लाइसेंस व बरातघर से कुल आय 18 लाख रुपये, राज्य वित्त आयोग अनुदान से प्रस्तावित आय 25 करोड़ की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वर्ष 2024-25 में व्यय में कर्मचारियों के वेतनमद में 10 करोड़ 20 लाख रुपये, सेवानिवृत्त कर्मचारियों के पेंशन मद में तीन करोड़ दस लाख रुपये, आउटसोर्सिंग कर्मचारियों के पारिश्रमिक मद से 40 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन

विकास कार्याें के लिए राज्य वित्त आयोग से कराए जाने वाले कार्य पर 13 करोड़ रुपये, 15वें वित्त आयोग से 14 करोड़ रुपये, नगरीय जल निकासी पर एक करोड़ रुपये, तालाब, झील संरक्षण पर 15 करोड़ रुपये और पालिका निधि से सड़क- मरम्मत पर 30 करोड़ रुपये, प्रकाश व्यवस्था पर दो करोड़ 56 लाख रुपये, डोर टू डोर सफाई व्यवस्था पर एक करोड 55 लाख रुपये, नाली निर्माण पर 90 लाख रुपये खर्च किए जाने का प्रस्ताव पारित किया गया।
बैठक में सदस्यों ने पिछले बोर्ड के कार्यकाल के स्वीकृत कार्यों को पूरा करने की मांग की। जिस पर नगरपालिका परिषद के चेयरमैन अरविंद संगल ने कहा कि पिछले बोर्ड कार्यकाल का अब कोई कार्य नहीं होगा। पिछले बोर्ड के कार्य निरस्त समझे। उनके कार्यकाल के कार्याें को ही पूरा कराया जाएगा। बैठक में 25 सदस्यों में 22 सदस्य मौजूद रहे।
सदस्यों ने उठाए मामले
शामली। बोर्ड बैठक में सदस्य निशिकांत संगल ने निर्माण कार्याें का मामला उठाते हुए ठेकेदार को ब्लैक लिस्ट करने और ब्लॉक रोड पर नाले के पुल के पास गंदगी हटाने, मोहल्ला बडियाल में शौचालय के पास गंदगी हटाने, रेलपार में संगम बरातघर की सफाई कराने और उनके जीर्णोद्धार और एमआरएफ सेंटर चालू करने और सरवर पीर की गली में जल भराव का मुद्दा उठाया। सदस्य राजीव गोयल ने जन्म मृत्यु और नाम परिवर्तन करने का मुद्दा उठाते हुए लंबित मामलों का निस्तारण कराने की मांग की। रोबिन गर्ग ने नगर पालिका की दुकानों की छतों की मरम्मत कराने की मांग की। सदस्य अनिल उपाध्याय ने भी समस्याएं रखी।

शिकायत पर सफाई कर्मचारी निलंबित
वार्ड 20 की सदस्य बबीता ने सफाई कर्मचारी के वार्ड में न आने का मामला उठाया। चेयरमैन अरविंद संगल ने सफाई निरीक्षक से रिपोर्ट तलब की। बताया कि मामले की शिकायत पर सफाई कर्मचारी का पांच दिन पूर्व तबादला किया जा चुका है। तबादले के बाद सफाई कर्मचारी गायब है। चेयरमैन ने सफाई कर्मचारी को निलंबित करने के निर्देश दिए। वार्डों में सफाई कर्मचारियों का संतुलन बनाने के लिए पांच सदस्यों की समिति बनाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें