फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: पूर्वी यमुना नहर टरी के चौड़ीकरण के लिए 19.21 करोड़ स्वीकृत

Wed, 08 Jan 2025 12:00 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। मेरठ-करनाल हाईवे से लेकर पूर्वी यमुना नहर भैंसवाल पुल तक आठ किमी लंबाई की पटरी के चौड़ीकरण के लिए 19.21 करोड़ रुपये की वित्तीय स्वीकृति लोक निर्माण विभाग लखनऊ से मिल गई है। जल्द धनराशि अवमुक्त होने के बाद निर्माण कार्य शुरू होगा।
विज्ञापन

डीएम अरविंद चौहान ने नवीन कलक्ट्रेट जाने वाली पूर्वी यमुना नहर पटरी के चौडीकरण के संबंध में लोकनिर्माण विभाग को डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए थे। लोक निर्माण ने पूर्वी यमुना नहर पुल से लेकर भैंसवाल पुल तक आठ किमी लंबाई का 19.21 लाख और मुंडेट कलां- बधेव और डीएम काॅलोनी दिशा की नहर की पटरी का 20 करोड़ रुपये का एस्टीमेट शासन को भेजा था।
शनिवार को लखनऊ में लोक निर्माण विभाग के प्रमुख सचिव अजयकुमार चौहान की अध्यक्षता में हुुई बैठक में मेरठ-करनाल हाईवे से लेकर पूर्वी यमुना नहर भैंसवाल पुल तक आठ किमी लंबाई की पटरी के चौड़ीकरण के लिए 19.21 करोड़ रुपये की वित्तीय स्वीकृति हुई है।
विज्ञापन

लोक निर्माण के अधिशासी अभियंता राजकुमार सिंह ने बताया कि जल्द ही धनराशि अवमुक्त हो जाएगी। एक साइड की पूर्वी नहर की पटरी को 15 मीटर तक चौड़ा किया जाएगा। वन विभाग की ओर से एक करोड़ 21 लाख रुपये का एस्टीमेट दिया है। डीएफओ जगदेव सिंह ने बताया कि पूर्वी यमुना नहर की पटरी की जद में आने वाले पेड़ों को काटने की ऑनलाइन अनुमति लखनऊ मुख्यालय से लेनी पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें