फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रॉयल एजेंसी ऑर्डर सप्लायर का सामान सील किया

विज्ञापन
विज्ञापन
रॉयल एजेंसी ऑर्डर सप्लायर का सामान सील किया
विज्ञापन

कैराना (शामली)। करीब 50 लाख की ठगी के मामले में तहसीलदार ने पुलिस के साथ एजेंसी के आफिस का ताला तोड़कर वहां मिले सामान की लिस्ट बनाने के बाद सील कर दिया। नगर की रॉयल एजेंसी के संचालक पर शादी के सामान में 40 प्रतिशत की छूट का लालच देकर 50 लाख रुपये ठगने का आरोप है।
पानीपत-खटीमा राजमार्ग स्थित मोहल्ला दरबार खुर्द गुलशन नगर चौराहे के पास रॉयल एजेंसी ऑर्डर सप्लायर के नाम से एक एजेंसी दो माह पूर्व खोली गई थी। एजेंसी संचालक ने लड़कियों की शादी में दिए जाने वाले दहेज के सामान जैसे बेड, सोफा, वाशिंग मशीन, फ्रीज, कूलर आदि पर 40 प्रतिशत की छूट देने की बात कही थी। साथ ही सामान की 60 प्रतिशत कीमत जमा कराने के 12 दिन बाद सामान देने की शर्त भी रखी थी। एजेंसी संचालक के दिए लालच में कई लोगों ने करीब 50 लाख से अधिक रकम जमा करा दी थी। जिसके बाद एजेंसी संचालक फरार हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले में एक दिन पहले पुलिस ने रॉयल एजेंसी ऑर्डर सप्लायर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। शनिवार को तहसीलदार प्रियंका जायसवाल व कोतवाली प्रभारी अनिल कपरवान पुलिस बल के साथ एजेंसी के ऑफिस पर पहुंचे। एजेंसी का ताला तोड़कर वहां मिले सामान की लिस्ट तैयार की। इसके बाद सारा सामान सील कर दिया। कोतवाली प्रभारी अनिल कपरवान ने बताया कि एजेंसी के आफिस में फर्नीचर आदि मिला है, जिसे सील कर दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें