शामली। केंद्रीय गृह मंत्री के पांच नवंबर को हरियाणा के करनाल में प्रस्तावित कार्यक्रम को देखते हुए शामली पुलिस ने भारी वाहनों का रूट डायवर्ट किया है। बृहस्पतिवार रात आठ बजे तक शामली से बिडौली बॉर्डर के रास्ते करनाल जाने वाले भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक रहेगी। इस दौरान वाहन चालकों को पानीपत के रास्ते अपने गंतव्य तक पहुंचना होगा।
विज्ञापन
एसपी नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि गृह मंत्री के कार्यक्रम के चलते करनाल में यातायात का दबाव बढ़ने की संभावना है। इसी को देखते हुए चार नवंबर की रात आठ बजे से पांच नवंबर की रात आठ बजे तक भारी वाहनों को बिडौली चेकपोस्ट से करनाल की सीमा में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। प्रतिबंधित अवधि में शामली से करनाल जाने वाले भारी वाहन पानीपत के वैकल्पिक मार्ग का इस्तेमाल करेंगे।