फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रूट डायवर्जन ने महंगा कर दिया सफर

Mon, 25 Jul 2016 12:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
विज्ञापन
रूट डायवर्जन से महंगा हुआ सफर - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन
शामली में हरिद्वार कांवड़ यात्रा के मद्देनजर भारी वाहनों का रूट डायवर्ट हो जाने के बाद शिवरात्रि तक यात्रियों के लिए सफर महंगा और मुसीबत भरा हो गया है। उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की बसों में किराया बढ़ा दिया गया है, जिससे बसों में यात्रियों की संख्या भी घट गई है।
विज्ञापन


शामली से मुजफ्फरनगर, शामली से पानीपत एक या डेढ़ घंटे में सवारियां पहुंच जाती थीं, लेकिन रूट  डायवर्ट हो जाने के बाद सवारियों को यही यात्रा ढाई से तीन घंटे में पूरी करनी पड़ रही है। शामली से हरिद्वार तक जाने में अधिकतम तीन घंटे लगते थे, लेकिन अब पांच घंटे लग रहे हैं। इसके अलावा रोडवेज बस में शामली से हरिद्वार जाने के लिए 35 रुपये, शामली से मुजफ्फरनगर 12 रुपये, शामली से पानीपत 15 रुपये, शामली से कैराना के लिए 12 रुपये अतिरिक्त देने पड़ रहे हैं।

शामली से पानीपत जाने वाली रोडवेज बसें झिंझाना से कैराना बाईपास होकर पानीपत जा रही हैं। शामली से मुजफ्फरनगर जाने वाली बसें शामली से थानाभवन-चरथावल होकर रोहाना अथवा पिन्ना बाईपास होकर मुजफ्फरनगर जा रही हैं। शामली से हरिद्वार जाने वाली रोडवेज बसें शामली से थानाभवन, चरथावल रोहाना देवबंद और  शामली से जलालाबाद, ननौता, देवबंद होकर हरिद्वार जा रही हैं। करनाल से मुजफ्फरनगर जाने वाली बसें यमुना ब्रिज
विज्ञापन


बिड़ौतली से गाड़ी वाला चौराहे से ऊन से खानपुर मोड़ से थानाभवन, जलालाबाद ननौता होकर देवबंद से मुजफ्फरनगर जा रही हैं।
उधर, उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम  शामली रोडवेज बस अड्डा के अधीक्षक राजेंद्र चौहान ने बताया कि रूट डायवर्ट हो जाने के बाद रोडवेज बसों  में सवारियों की कमी हो गई है। उनकी रोडवेज समय पर   नहीं आ रही हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें