फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कक्ष निरीक्षकों की हाजिरी ऑनलाइन हुई

विज्ञापन
विज्ञापन
कक्ष निरीक्षकों की हाजिरी ऑनलाइन हुई
विज्ञापन

शामली। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटर की परीक्षा में ड्यूटी देने वाले कक्ष निरीक्षकों की हाजिरी अब ऑनलाइन लगाई जाने के निर्देश दिए गए हैं। ऑनलाइन हाजिरी की प्रक्रिया शुरू हो गई है।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड की परीक्षा में ड्यूटी देने वाले कक्ष निरीक्षकों की अभी तक हाजिरी रजिस्टर में दर्ज की जा रही थी। अब शासन ने बोर्ड परीक्षा में ड्यूटी देने वाले कक्ष निरीक्षकों की हाजिरी पूर्ण विवरण के साथ माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज की तरफ से जारी की गई वेबसाइट पर ऑनलाइन दर्ज किए जाने के निर्देश दिए गए हैं। इस वेबसाइट पर कक्ष निरीक्षक का नाम, पता, विद्यालय का नाम, केंद्र का नाम और बैंक अकाउंट का नंबर आदि विवरण मांगा गया है। जिला विद्यालय निरीक्षक सरदार सिंह ने बताया कि बोर्ड की तरफ से सोमवार को निर्देश प्राप्त हुए हैं। बोर्ड की तरफ से मिले दिशा निर्देशों के अनुसार कक्ष निरीक्षकों की हाजिरी पूर्ण विवरण के साथ वेबसाइट पर परीक्षा केंद्र से सीधे भेजने का काम शुरू हो गया है। डीआईओएस का कहना है कि जिन कक्ष निरीक्षकों की हाजिरी वेबसाइट पर दर्ज होगी, उनकी ड्यूटी का भुगतान सीधे उनके खाते में भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें