फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परीक्षा की तैयारी नही होने पर रचा था मारपीट का नाटक

विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना। जहानपुरा रोड पर इंटर के छात्र से कथित रुप से बाइक छीनने का प्रयास तथा मारपीट का मामला फर्जी निकला। पुलिस के अनुसार छात्र की परीक्षा की तैयारी नहीं थी इसलिए उसने ये सब नाटक किया।
विज्ञापन

सोमवार शाम कांधला निवासी इंटर के छात्र शोएब ने दूसरी पाली में एसएन इंटर कालेज परीक्षा केंद्र पर परीक्षा नहीं दी। परीक्षा खत्म होने पर दोस्तों ने संपर्क किया तो छात्र ने कहानी बताई कि कांधला से कैराना आते समय जहानपुरा के पास दो बदमाशों ने उसकी बाइक छीनने का प्रयास किया तथा विरोध करने पर उसके साथ मारपीट करते हुए ब्लेड मार दिए। दोस्तों द्वारा डायल 112 पर सूचना देने के बाद पुलिस छात्र व उसकी बाइक को जहानपुरा के पास से कोतवाली लेकर आ गई थी। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि पूछताछ के दौरान छात्र ने बताया कि उसने परीक्षा की तैयारी नहीं की थी, एक दो पेपर भी खराब होने के कारण उसका केमिस्ट्री का पेपर देने का मन नहीं था जिस कारण उसने बाइक छीनने के प्रयास व मारपीट की बात कही। बाद में पुलिस ने छात्र को चेतावनी देकर छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें