फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: आधार कार्ड बनाने के नाम पर लूट, 150 से 200 रुपये तक वसूली

विज्ञापन
विज्ञापन
स्टिंग : बैंक से ब्लॉक तक धांधली का हाल
विज्ञापन

- सिस्टम पर उठे सवाल, बैंक से ब्लॉक कार्यालय पर आधार कार्ड अपडेट और नया बनवाने पहुंचने वालों से लिए जा रहे अतिरिक्त रुपये

- जिलाधिकारी बोले, वसूली करने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई
शामली। जिले में आधार कार्ड बनवाने और अपडेट कराने के नाम पर लूट का खेल चल रहा है। तय शुल्क 50 से 100 रुपये है, लेकिन लोगों से 150 से 200 रुपये तक वसूले जा रहे हैं। टीम द्वारा तीन दिन तक की पड़ताल में यह गड़बड़ी खुलकर सामने आई। पड़ताल के दौरान टीम और आधार कार्ड बनाने वाले कर्मचारियों से कुछ यूं बातचीत हुई ...

बैंक में यूं हुआ वसूली का खेल
स्थान – वर्मा मार्केट स्थित केनरा बैंक
संवाददाता ने कर्मचारी से आधार कार्ड बनवाने की जानकारी ली
संवाददाता : दो बच्चों का नया आधार बनवाना है, कितने रुपये लगेंगे?
कर्मचारी : 150 रुपये दे देना।
संवाददाता : इतने ज्यादा क्यों ले रहे हो?
कर्मचारी : यही फीस है।
संवाददाता : फोन नंबर अपडेट कराने का कितना लेंगे?
कर्मचारी : उसके भी 150 ही लगेंगे।

ब्लॉक कार्यालय का हाल
स्थान – शामली ब्लॉक कार्यालय
संवाददाता : बच्चे का नया आधार कार्ड बनवाना है, कितने रुपये लगेंगे?
कर्मचारी : बच्चे को लेकर आओ, तभी रुपये बता देंगे। कम से कम ही लेंगे, आजा।

लोगों के दर्द की दास्तान
केस-1 : थानाभवन के शमशाद का कहना है कि फोन नंबर अपडेट कराने पर उनसे 100 रुपये लिए गए। पहले वह थानाभवन पहुंचा था मगर इसके बाद ब्लॉक कार्यालय में फोन नंबर अपडेट कराया।
विज्ञापन


केस-2 : थानाभवन के ही राजू ने बताया कि उससे भी अपडेट कराने पर 100 रुपये वसूले गए। उसने शिकायत जिलाधिकारी तक पहुंचाने की बात कही।
केस-3 : शामली की एक महिला (नाम न छापने की शर्त पर) ने बताया कि दो बच्चों की ई-केवाईसी कराने पर उससे 300 रुपये वसूले गए, बार-बार कहने पर भी रकम कम नहीं की गई।

यह है तय शुल्क
बच्चों का नया आधार कार्ड – बिलकुल मुफ्त
ई-केवाईसी कराने का शुल्क – 100 रुपये
मोबाइल नंबर या जन्मतिथि अपडेट – 50 रुपये
लेकिन जमीनी हकीकत में इन रेट्स की धज्जियां उड़ाई जा रहीं हैं।

यहां बनता है आधार कार्ड
जिले के सभी डाकघर, केनरा बैंक, ग्रामीण बैंक, इंडियन बैंक, सभी सीएचसी, ब्लॉक कार्यालय और बीआरसी में आधार कार्ड बनवाने और अपडेट कराने की सुविधा उपलब्ध है।
विज्ञापन



इन्होंने कहा
आधार कार्ड के नाम पर हो रही अतिरिक्त वसूली की शिकायतें गंभीर हैं। सभी केंद्रों की जांच कराई जाएगी और दोषियों पर सख्त कार्रवाई होगी। लोगों से अपील है कि अतिरिक्त वसूली करने वालों की सूचना तुरंत प्रशासन को दें। - अरविंद कुमार चौहान, जिलाधिकारी शामली
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें