शामली। कोरोना कर्फ्यू खत्म होने से यूपी रोडवेज की आय में बढ़ोतरी होने लगी है। पिछले 16 दिन में प्रतिदिन यूपी रोडवेज की बसों की आय बीस से लेकर 25 प्रतिशत आय में इजाफा हुआ है।
यूपी रोडवेज के शामली डिपो की 23 रोडवेज बसों से प्रतिदिन 3.5 लाख रुपये होती थी। कोरोना संक्रमण काल में खतरा बढ़ जाने के बाद इन पर प्रतिबंध बाद आय 90 हजार प्रतिदिन पर सिमट गई। उत्तर प्रदेश परिवहन निगम के शामली रोडवेज डिपो के एआरएम मनोज वाजपेयी ने बताया कि आंकड़ों के मुताबिक गत एक जून से दिन का कोरोना कर्फ्यू खत्म हो जाने के बाद यूपी रोडवेज की बसों की आय में इजाफा हुआ है। 16 दिन में प्रतिदिन यूपी रोडवेज की बसों की आय 20 से लेकर 25 प्रतिशत आय में इजाफा हुआ है।
हालांकि यूपी रोडवेज के अफसर कह रहे है कि यदि 21 जून से अंतरराष्ट्रीय बसों की पाबंदी उत्तर प्रदेश शासन हटा दे, तो दस पंद्रह प्रतिशत यूपी रोडवेज की आय मेें ओर इजाफा होने की संभावना है। अंतरराष्ट्रीय बसो का संचालन होने से यूपी रोडवेज की आय में दस प्रतिशत से लेकर पंद्रह प्रतिशत बढ़ोत्तरी हो सकती है।
सहारनपुर परिक्षेत्र के आरएम नीरज सक्सेना ने बताया कि हरियाणा-उत्तराखंड के अफसरों को शामली, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, मेरठ जिलों में बसों के संचालन में कोई आपत्ति नहीं है, मगर कोरोना संक्रमण बढ़ने के बाद उत्तर प्रदेेश शासन ने अंतरराष्ट्रीय बसों के संचालन पर पाबंदी लगा दी थी। इनका संचालन शुरू होने से यूपी रोडवेज समेत दूसरे राज्यों में सवारियों को सुविधा मिलेगी।
21 जून से अंतरराज्यीय बसों के संचालन की संभावना बढ़ी
शामली। कोरोना संक्रमण कम होने बाद 21 जून से अंतरराष्ट्रीय बसों का संचालन शुरू हो सकता है। जिससे यूपी रोडवेज समेत दूसरे प्रांतों की बसों के संचालन से आय में इजाफा होगा। एक जुलाई के बाद दिल्ली-शामली, सहारनपुर रेलवे मार्ग पर एक्सप्रेस और पैसेंजर के संचालन को हरी झंडी दे सकता है।
कोरोना कर्फ्यू जारी रहने के बाद अंतरराज्यीय बसों का संचालन बंद हो गया था। इनका संचालन बंद होने से हरियाणा राज्य की रोडवेज और प्राईवेट बसें बिड़ौली यमुना पुल तक संचालन हो रहा है। हरियाणा के पानीपत, जींद, रोहतक, भिवानी, सोनीपत, चंडीगढ़, हांसी हिसार आदि बसों हरियाणा के जिलों तक सीमित है। दिल्ली सीमा बंद होने से सहारनपुर, शामली, बड़ौत डिपो की रोडवेज बसे सिर्फ लोनी तक चल रही है। हरियाणा और यूपी की बसों का उत्तराखंड के शहरों में संचालन बंद है।
एक जुलाई से हो सकता है स्थगित ट्रेनों का संचालन
शामली। कोरोना संक्रमण का खतरा बढ़ने के बाद दिल्ली-शामली, सहारनपुर रेलवे मार्ग पर सिर्फ पांच ट्रेनें संचालित हो रही हैं। छह से सात ट्रेनें स्थगित चल रही है। रेलवे के अधिकारियों का कहना है कि कोरोना संक्रमण का असर कम हुआ, तो एक जुलाई के बाद स्थगित चल रही ट्रेनों का संचालन हो जाएगा। स्थगित ट्रेनों में जनता एक्सप्रेस, दो दिल्ली-शामली, हरिद्वार और एक ट्रेन दिल्ली-शामली, सहारनपुर सेवा पैसेंजर शामिल है। उत्तर रेलवे के यातायात निरीक्षक सुनील धीमान ने बताया कि फिलहाल कोरोना संक्रमण के चलते ट्रेनों में सवारियां कम चल रही है। दिन का कर्फ्यू खत्म होने के बाद ट्रेनों में सवारियों का इजाफा हुआ है। सभी कुछ ठीक रहा तो एक जुलाई के बाद स्थगित ट्रेनों का संचालन बढ़ जाने की संभावना है।