फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज की दीपावली प्रोत्साहन योजना हुई धड़ाम

विज्ञापन
शामली रोडवेज बस अड्डे पर बस की इंतजार में खड़े यात्री। - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
रोडवेज की दीपावली प्रोत्साहन योजना हुई धड़ाम
विज्ञापन

शामली। पिछले वर्षों की अपेक्षा इस बार दीपावली पर और उससे अगले दिन सूर्यग्रहण होने के कारण कम यात्री निकले। यूपी रोडवेज की दीपावली प्रोत्साहन योजना धड़ाम हो गई। बुधवार को गोवर्धन पर यूपी व हरियाणा रोडवेज की बसों में यात्रियों की भीड़ निकलने की संभावना है।
दीपावली, गोर्वधन, भैया दूज त्योहार के मद्देनजर सवारियों को अच्छी सुविधा देने के लिए यूपी रोडवेज की दीपावली प्रोत्साहन योजना 22 अक्तूबर से लागू की गई थी। पिछले साल की अपेक्षा इस साल दीपावली के त्योहार पर रोडवेज की बसों में कम यात्रियों ने सफर किया। पिछले चार दिनों में यूपी रोडवेज बसों की आय प्रभावित हुई है। यूपी रोडवेज के शामली बस अड्डे के वरिष्ठ केंद्र प्रभारी राजेंद्र चौहान ने बताया कि 22 अक्तूूबर शनिवार को शामली रोडवेज डिपो की 23 बसों से 2.78 लाख, रविवार को दीपावली को 2.88 लाख, दीपावली के दिन सोमवार को 2.90 लाख रुपये की आय हुई है। यह आय पिछले सालों की अपेक्षा बहुत कम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दीपावली के अगले दिन सूर्यग्रहण होने से यात्री काफी कम रहे। मंगलवार को बसों में कम सवारियां निकलने से औसत आय 2.73 लाख रुपये रहने की उम्मीद रही। दस दिवसीय दीपावली प्रोत्साहन योजना में बुधवार को गोवर्धन और भैया दूज में यात्रियों के निकलने से आय बढ़ने की संभावना है। बृहस्पतिवार-शुक्रवार को भैया दूज के लिए यात्रियों के निकलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें