फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कड़ा पहनने की शिकायत करने पर छात्र के साथ मारपीट, घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
कड़ा पहनने की शिकायत करने पर छात्र को पीटा
विज्ञापन

शामली, कैराना। हाथ में कड़ा पहनने की शिकायत करने पर आरोपी छात्र ने अपने साथियों के साथ मिलकर शिकायत करने वाले छात्र के साथ मारपीट कर दी। जिससे छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। गंभीर हालत के चलते डॉक्टरों ने घायल छात्र को हायर सेंटर रेफर कर दिया।
विज्ञापन

गांव बराला निवासी मारूफ ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसका बेटा उमेर कसेरवा कलां स्थित स्कूल में 7वीं कक्षा का छात्र है। गांव का एक अन्य छात्र भी उसी स्कूल में पढ़ता है। उसके बेटे ने उस छात्र के हाथ में कड़ा पहनने की शिकायत स्कूल प्रधानाध्यापक से की थी। इसी रंजिश में रविवार की शाम करीब साढ़े छह बजे आरोपी छात्र अपने अन्य तीन चार साथियों के साथ उसके घर आया। जिसके बाद उसके बेटे को अन्य स्थान पर ले गए। जहां उसके साथ मारपीट की। आरोप हैं कि दूसरे छात्र ने हाथ में पहने कड़े से व पंच से उसके ऊपर हमला किया। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को कैराना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया गया। जहां से उसको हायर सेंटर रेफर किया गया हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें