फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानसून की पहली ही बारिश से जलमग्न हुई सड़कें

विज्ञापन
शामली एनसीसी कार्यालय पर बरसात से वह जलभराव - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
मानसून की पहली ही बरसात में जलमग्न हुई सड़कें
विज्ञापन

शामली। शनिवार रात मानसून की पहली बारिश में ही शहर की सड़कें और हाइवे जलमग्न हो गए। कई जगह जलभराव हो गया। शहर के माजरा रोड पर वीवीपीजी कालेज के पास सड़क पर पानी भर गया। सिंभालका गांव में नाले का पानी ओवरफ्लो होकर हाइवे पर आ गया। सड़कों पर भी कीचड़ रही। पहली बारिश ने ही शहर का यह हाल कर दिया तो अभी पूरा मानसून बाकी है। बारिश के बाद रविवार को शहर के विभिन्न क्षेत्रों का कुछ ऐसा हाल बेहाल रहा।
मेरठ-करनाल हाईवे पर सिंभालखा गांव का बुरा हाल
गांव के सड़क किनारे का नाला पूरा भरा हुआ था और उसका गंदा पानी मेरठ-करनाल हाईवे पर आया था। सड़क भी कई जगह से टूटी थी, जिस कारण नाले का पानी सड़क पर भर गया था। पूरी सड़क जलमग्न हो गई थी। सड़क पर भरे गंदे से वाहन गुजरते तो गंदा आसपास के मकानों पर जाता था। घर के बाहर बैठे लोग भी मुश्किल में रहे। ग्रामीणों दीपचंद ,सुखपाल सिंह आदि का कहना था कि हर साल बारिश में समस्या बनती है लेकिन कोई समाधान नहीं होता।
विज्ञापन

माजरा रोड पर टूटी सड़क में भरा बरसात का पानी
माजरा रोड पर वीवीपीजी कालेज के पास भी सड़क में गड्ढे बने हैं। इनमें बारिश का गंदा पानी भरा गया था। यहां से गुजरने वाले वाहनों की वजह से ये गंदा पानी सड़क के बराबर से गुजरने वालों के ऊपर जा रहा था। बडे़ वाहनों यहां से गुजरने के कारण भरे पानी से कई बार साइकिल सवार भीगे।
एनसीसी कार्यालय परिसर में भरा पानी
सब्जी मंडी के पास एनसीसी कार्यालय कैंपस में भी पानी भर गया। दरअसल यहां पर ढलान की समस्या भी होने की वजह से जरा सी बरसात में ही हालत खराब हो जाती है। रविवार को भी यहां पानी भरा। रविवार का अवकाश होने की वजह से ज्यादा परेशानी नहीं आई।
विज्ञापन

पुलिस लाइन भी कैंपस भी जलमग्न
पुलिस लाइन कैंपस भी तालाब बन गया था। यहां भी जलभराव हो गया था। बरसात का पानी परिसर में भरने से आने जाने में भी परेशानी हुई। इसके अलावा शहर के कलंदरशाह, पंसारियान मोहल्लों की गलियों में भी पानी भरा था हालांकि बाद में वह खुद निकल गया लेकिन शहर में इस समस्या के ठोस समाधान की जरूरत है।

शामली क्षेत्र के गांव सिंभालका में बरसात से सड़क पर भरा पानी- फोटो : SHAMLI

शामली क्षेत्र के गांव सिंभालका मैं सड़क पर पानी के बाद बाइक निकालता युवक- फोटो : SHAMLI

शामली क्षेत्र के गांव सिंभालका में सड़क पर भरा पानी- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें