फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: सिंभालका से लेकर एमएस फार्म तक सड़क निर्माण शुरू

Sat, 12 Oct 2024 11:55 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। लंबी प्रतीक्षा के बाद मेरठ करनाल हाईवे पर सिभांलका से लेकर एमएस फार्म तक सड़क का निर्माण लोक निर्माण ने शुरू करा दिया है। इसी माह के अंतिम सप्ताह तक सड़क का निर्माण पूरा हो जाएगा। मेरठ- करनाल हाईवे के एमएस फार्म से लेकर टपराना तक दूसरे फेस का कार्य नवंबर माह में मुजफ्फरनगर की कंपनी करेगी। आगामी 15 नवंबर तक सड़क निर्माण पूरा होने की संभावना है।
विज्ञापन

राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने सिंभालका से लेकर शहर के एमएस फार्म तक सड़क निर्माण के लिए लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड शामली को चार करोड़ बीस लाख रुपये की धनराशि हस्तानांरित कर दी थी। पहले सर्दी और बाद में लोकसभा चुनाव और बाद में बारिश होने के कारण मेरठ-करनाल हाईवे का शहरी क्षेत्र की सड़क का निर्माण शुरु नहीं हो पाया था। लंबी प्रतीक्षा के बाद लोकनिर्माण विभाग ने डिवाइडरों की सफाई के बाद कार्य शुरु कर दिया है। सिंभालका गांव में एक लेयर का कार्य शुरु किया गया है।
लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता राजकुमार सिंह ने बताया कि मेरठ करनाल हाईवे का एमएस फार्म से लेकर टपराना तक सड़क का निर्माण कार्य का टेंडर मुजफ्फरनगर की कंस्ट्रक्शन कंपनी को मिला है। हाईवे का निर्माण पूरा होने से वाहनों को आने जाने की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें