फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़कों के निर्माण कार्य जल्द किए जाएं पूरे

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़कों के निर्माण कार्य जल्द किए जाएं पूरे
विज्ञापन

शामली। प्रदेश के कैबिनेट गन्ना मंत्री सुरेश राणा ने जनपद के लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों की बैठक लेकर विभिन्न सड़कों के निर्माण एवं चौड़ीकरण के साथ ही गड्ढा मुक्ति की समीक्षा की। उन्होंने निर्माण कार्य जल्द पूरे करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कार्य के प्रति लापरवाही सहन नहीं की जाएगी। विकास कार्यों को समय से पूरा ही करना होगा।
विज्ञापन

मंगलवार को लोकनिर्माण विभाग के भवन में विभागीय अधिकारियों की बैठक लेते हुए प्रदेश के कैबिनेट गन्ना मंत्री सुरेश राणा ने सड़कों के नवनिर्माण, सड़कों के चौड़ीकरण, सड़कों के सुदृढ़ीकरण, सड़कों के गड्ढे मुक्ति व विशेष मरम्मत कार्य के बारे में जानकारी ली। मंत्री ने कहा कि अधिकारी इस बात का ध्यान रखें कि हो रहे निर्माण कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने कहा कि जो निर्माण कार्य जनपद में चल रहे हैं वह जल्द पूरे कर लिए जाएं। साथ ही उन्होंने अधिकारियों को बताया कि गुणवत्ता के साथ में कोई समझौता नहीं किया जाए। सभी सड़कें एक सुंदर ढंग से बनकर तैयार हों। जनपद में चल रहे विशेष गड्ढा मुक्ति अभियान को भी जल्द पूरा किए जाने के दिशा निर्देश दिए। इस दौरान अधिशासी अभियंता रविंद्र कुमार, सहायक अभियंता ललित अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें