शामली/कांधला। पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी अजित सिंह की जयंती पार्टी कार्यकर्ताओं ने उन्हें याद किया।
शहर के माजरा रोड स्थित रालोद कार्यालय हवन आयोजित किया गया। जिसमें रालोद कार्यकर्ताओं ने आहुति दी। चौधरी अजित सिह के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए उन्हें याद किया। उनके सिद्धांतों पर चलते हुए रालोद को मजबूत करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में रालोद जिलाध्यक्ष मुकेश सैनी, अशरफ अली खान, तरसपाल मलिक, योगेंद्र चेयरमैन, रंधावा मलिक, सतवीर पंवार, ऋषि राज राझड़, अनवार चौधरी, सुनील मलिक, सनोज चौधरी, हरेंद्र ताना, अरविंद झाल मौजूद रहे।
उधर, कांधला के गांव डांगरौल में रालोद के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वर्गीय चौधरी अजित सिंह की जयंती पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजली दी गई। रालोद नेता राजन जावला ने कहा कि चौधरी अजित सिंह ने हमेशा किसानों मजदूरों युवाओं की लड़ाई लड़ने का काम किया। इस दौरान सोमपाल आर्य, सुधीर, सुरेश, रोहताश, अनुज, विशु, शुभम, बबलू, रामधन आदि मौजूद रहे।