शामली। रालोद सुप्रीमो जयंत चौधरी आगामी 9 अप्रैल को कैराना लोकसभा क्षेत्र के ऊन क्षेत्र में सभा को संबोधित करेंगे। जयंत चौधरी का हेलिकाप्टर थानाभवन रोड पर ईंट भट्ठे के पास उतरेगा। वहां से सभास्थल पर पहुंचकर भाजपा सांसद प्रदीप चौधरी के समर्थन में सभा को संबाेधित करेंगे। रालोद और भाजपा कार्यकर्ताओं ने सभा की तैयारी शुरू कर दी हैं।
रालोद के जिलाध्यक्ष वाजिद अली ने बताया कि रालोद सुप्रीमो जयंत सिंह चौधरी आगामी 9 अप्रैल को ऊन बाईपास पर चौसाना मोड पर चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। जयंत सिंह चौधरी की चुनावी सभा स्थल चौसाना मोड़ पर होगी। वह हेलिकाप्टर से जाएंगे। दोपहर बारह बजे चुनावी सभा होगी। दूसरे चरण में रालोद सुप्रीमो जयंत सिंह रोड शो निकालेंगे। रोड शो बागपत सीमा से शुरू होकर मुजफ्फरनगर सीमा पर खत्म होगा। रोड शो के कार्यक्रम की तारीख अभी निर्धारित नहीं हुई है।
-