फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘रालोद अकेले चुनाव लड़ने में सक्षम’

Thu, 19 May 2016 11:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली में रालोद के राष्ट्रीय महासचिव त्रिलोक त्यागी ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्या पर गंभीर आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि वह राजनीति में आपराधिक प्रवृति का इस्तेमाल कर रहे हैं। कहा कि रालोद प्रदेश में अकेले चुनाव लड़ने में सक्षम है। भाजपा से उनकी पार्टी के  किसी नेता ने गठबंधन की बात नहीं की। 
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को शामली में रालोद नेता योगेंद्र चेयरमैन के आवास पर पत्रकारों से बातचीत में त्रिलोक ने कहा कि भाजपा और रालोद के गठबंधन को लेकर केशव प्रसाद मौर्या बेबुनियाद बयानबाजी कर रहे हैं, वह बताएं कि रालोद के किस नेता ने उनसे गठबंधन के बारे में बात की। उनका कहना है कि गठबंधन हो या नहीं, यह फैसला रालोद और भाजपा हाईकमान को करना है।
यूपी के आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर फिलहाल रालोद किसी दल से गठबंधन नहीं कर रही है। विधानसभा चुनाव अभी दूर हैं, इस पर उसी समय विचार किया जाएगा। अभी पार्टी संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया जा रहा है, चुनाव लड़ने के इच्छुक प्रत्याशियों से नाम मांगे जा रहे हैं।
विज्ञापन

 एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि रालोद की स्थापना चौधरी चरण सिंह ने की, आज भी जाट वोटर रालोद के साथ जुड़ा हुआ है। भाजपा या अन्य राजनीतिक दलों द्वारा उड़ाई जा रही अफवाहों से पार्टी के जनाधार पर कोई प्रभाव पड़ने वाला नहीं है।
उन्होंने दावा किया कि आगामी विधानसभा चुनाव में सहारनपुर से आगरा तक रालोद अपनी ताकत का अहसास करा देगा। उन्होंने कहा कि दंगों के नाम पर राजनीति करने वालों को जनता पहचान चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें