फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: बकाया भुगतान के लिए सीएम से मिले रालोद विधायक

विज्ञापन
लखनऊ में बकाया गन्ना भुगतान की और अन्य मांगों को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलते विधाय
विज्ञापन
शामली। थानाभवन शुगर मिल पर किसानों का 71 करोड़ रुपये से अधिक गन्ना भुगतान बकाया है। भुगतान की मांग को लेकर रालोद विधायकों ने लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। विधायकों ने बकाया भुगतान जल्द कराने के साथ आगामी पेराई सत्र में गन्ने का मूल्य बढ़ाने की मांग भी उठाई। मुख्यमंत्री ने नए पेराई सत्र से पहले बकाया भुगतान कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

रालोद विधायक अशरफ अली ने मुख्यमंत्री को बताया कि थानाभवन शुगर मिल पर बकाया भुगतान नहीं होने से किसानों को आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। किसानों को अगली फसल की तैयारी और घरेलू जरूरतों के लिए भी धन की आवश्यकता होती है। विधायकों ने मांग की कि किसानों का बकाया जल्द दिलाया जाए और बढ़ती लागत को देखते हुए गन्ने का रेट बढ़ाया जाए।
मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया कि नए पेराई सत्र से पहले भुगतान कराने के लिए प्रयास किए जाएंगे। मुलाकात में रालोद सांसद राजकुमार सांगवान,विधायक प्रसन्न चौधरी, अशरफ अली, राजपाल बालियान और अजय कुमार भी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें