फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: गंगा एक्सप्रेस-वे पर हुए हादसे में रालोद नेता आदित्य पंवार की मौत

Tue, 14 Jul 2026 01:20 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
झिंझाना के गांव होशंगपुर में प्रॉपर्टी डीलर की मौत पर बिलखते परिजन और सांत्वना देते लोग। ग्रामी
विज्ञापन
शामली/खरखौदा (मेरठ )। प्रयागराज से मेरठ लौट रहे राष्ट्रीय लोकदल के पूर्व छात्र सभा के क्षेत्रीय अध्यक्ष शामली निवासी आदित्य पंवार की रविवार देर रात गंगा एक्सप्रेस-वे पर हुए सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसे में उनके साथ कार में सवार चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष विजय सिंह राणा और गाजियाबाद के मुरादनगर निवासी वैभव घायल हो गए। हादसे के बाद रालोद और छात्र राजनीति से जुड़े कार्यकर्ताओं में शोक की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, शामली जनपद के झिंझाना थाना क्षेत्र के गांव घोसंगपुर निवासी आदित्य पंवार (35) अपने साथी चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष विजय सिंह राणा निवासी अच्छरोंडा, थाना परतापुर मेरठ तथा वैभव निवासी मुरादनगर, गाजियाबाद के साथ एक्सयूवी-700 कार से प्रयागराज से मेरठ लौट रहे थे। तीनों गंगा एक्सप्रेस-वे मेरठ की ओर आ रहे थे।
बताया गया कि जैसे ही उनकी कार टोल प्लाजा पार कर मेरठ की ओर गांव बिजौली के सामने पहुंची, अचानक वाहन अनियंत्रित हो गया। तेज रफ्तार कार सड़क किनारे लगे यूनिपोल से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार तीनों साथी गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


हादसे की जानकारी खड़खड़ी टोल प्लाजा स्थित कंट्रोल रूम को एक्सप्रेस-वे पर लगे निगरानी कैमरों के माध्यम से मिली। इसके बाद तत्काल गंगा एक्सप्रेस-वे की एंबुलेंस और राहत टीम को मौके पर भेजा गया। राहत कर्मियों ने घायलों को वाहन से बाहर निकालकर प्राथमिक उपचार देने के बाद मेरठ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
अस्पताल में चिकित्सकों ने आदित्य पंवार को मृत घोषित कर दिया, जबकि विजय सिंह राणा की हालत गंभीर बनी हुई है और उनका उपचार जारी है। वहीं वैभव को भी हादसे में चोटें आई हैं।उनका भी उपचार कराया गया। घटना की सूचना मिलने पर परिजन और रालोद कार्यकर्ता अस्पताल पहुंच गए। सूचना पर खरखौदा पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।

पोस्टमार्टम के बाद आदित्य पंवार का शव परिजनों को सौंप दिया गया, जिसके बाद अंतिम संस्कार के लिए शव को उनके पैतृक गांव ले जाया गया। रालोद नेताओं और छात्र राजनीति से जुड़े लोगों ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। रालोद मेरठ जिलाध्यक्ष अनिकेत भारद्वाज सहित अनेक नेताओं ने आदित्य पंवार के निधन को संगठन और छात्र राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति बताया।
सीओ किठौर राम प्रकाश ने बताया कि हादसे में एक व्यक्ति की मौत हुई है, जबकि एक गंभीर घायल का उपचार चल रहा है। दुर्घटना का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। गंगा एक्सप्रेस-वे पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर मामले की जांच करते हुए आगे की कार्रवाई की जाएगी। परिजनों ने अभी हादसे के संबंध में तहरीर नहीं दी है।
युवाओं के लिए कई कई आंंदोलन

आदित्य पंवार और विजय सिंह राणा दोनों पिछले करीब 15 वर्षों से रालोद और छात्र राजनीति से सक्रिय रूप से जुड़े हुए थे। दोनों ने छात्र और युवा मुद्दों को लेकर कई आंदोलनों में भागीदारी निभाई और संगठन को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की थी।

झिंझाना के गांव होशंगपुर में प्रॉपर्टी डीलर की मौत पर बिलखते परिजन और सांत्वना देते लोग। ग्रामी

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें