फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीप फ्रीजर में रखवाए गए शव

Thu, 15 Sep 2016 12:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
विज्ञापन
accident - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
कैराना । रुड़की इंजीनियरिंग कॉलेज के दो छात्रों की युमना में डूबने से हुई मौत के शोक में बुधवार को कॉलेज में कक्षाएं नहीं चलीं। वहीं दोनों छात्रों के शवों को शामली अस्पताल में रखा गया। छात्रों के परिजन शाम तक शामली नहीं पहुंच सके। अग्रिम कार्रवाई करने के लिए पुलिस उनके आने का इंतजार कर रही है।
विज्ञापन


मंगलवार को ईद उल अजहा की छुट्टी होने के कारण रुड़की इंजीनियरिंग एंड मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट के झारखंड निवासी छात्र प्रिंस, किशन महतो, सुजीत, अमित, जानसन, मकसूद, बैजनाथ और अनुराग वार्डन राकेश गुप्ता से गेट पास लेकर पानीपत शापिंग माल में घूमने गए थे। वहां से लौटते समय सभी आठ छात्र हरियाणा की साइड से यमुना में नहाने लगे। 

यमुना पुल के पिलर के पास गहरा गड्ढा होने के कारण पांच छात्र यमुना में डूबने लगे तो यमुना पर तैनात गोताखोरों और मछुवारों ने तीन छात्रों को बाहर निकाल लिया। जबकि प्रिंस और किशन महतो के शव मंगलवार रात यमुना से निकाले गए। सूचना पर पुलिस के अलावा कॉलेज मैनेजमेंट भी मौके पर पहुंच गया था। रात्री में ही दोनों छात्रों के शवों को शामली अस्पताल लाया गया और डीप फ्रीजर में रखवा दिया गया। कोतवाली प्रभारी एपी भारद्वाज ने बताया कि रात में ही छात्रों के परिजनों से बात हुई थी। उन्होंने कहा था कि उनके शामली आने तक कोई कार्रवाई न की जाए। 
विज्ञापन


प्रिंस के परिजन झारखंड से फ्लाइट से आ रहे हैं। जबकि किशन महतो के परिजन रेल से आ रहे हैं और आज पहुंचेंगे। उधर, कॉलेज के डायरेक्टर महेंद्र सिंह राणा ने बताया कि दो छात्रों की मौत पर पूरा कॉलेज परिवार सदमे में है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें