फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रजवाहा टूटा, फसलें जलमग्न

Tue, 27 Dec 2016 12:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
विज्ञापन
problem - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
शामली। कैराना क्षेत्र के गांव भूरा-कंडेला के बीच रजवाहा टूटने से दर्जनों किसानों की सैकड़ों बीघा फसल जलमग्न हो गई। किसानों का कहना है कि सिंचाई विभाग की लापरवाही के कारण आए साल इस तरह की परेशानी आती है। 
विज्ञापन


कैराना ब्लाक क्षेत्र में भूरा के पास मायापुर रजवाहा जा रहा है। इसके बराबर में कंडेला, भूरा, शेखूपुरा के किसानों की फसलें हैं। ग्रामीणों का कहना है कि दो दिन पूर्व रजवाहे में पानी छोड़ा गया, लेकिन सफाई न होने के कारण पानी रजवाहे से बाहर आना शुरू हो गया और कंडेला के पास रजवाहा टूट गया। 

जिससे पानी का प्रवाह   किसानों के खेतों की ओर हो गया और चंद ही घंटों में भूरा, कंडेला, शेखूपुरा के दर्जनों किसानों की सैकड़ों बीघा गन्ने, गेहूूं आदि की फसल जलमग्न हो गई।
विज्ञापन


बिना जरूरत के किसानों के खेतों में पानी भरने के कारण उसमें भारी नुकसान की आशंका जताई जा रही है। किसान चीकू का कहना है कि आए वर्ष सिंचाई विभाग की लापरवाही के कारण यह रजवाहा टूटता है जिससे किसानों की फसल में पानी भर जाता है। किसान बबलू, चरण सिंह, नीटू, ऋषिपाल, यशपाल, मोनू, बाबू, ब्रह्म सिंह, सतबीर  कंडेला, रामकिशन, अंग्रेज, ओमकार, राजकुमार आदि ने लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें