फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: रिया बनीं एक दिन की जिलाधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत मंगलवार को जनपद की के सरस्वती बालिका विद्या इंटर कॉलेज की कक्षा 12 की जनपद टॉपर रिया को एक दिन के लिए सांकेतिक जिलाधिकारी के रूप में नियुक्त किया गया। जिलाधिकारी ने पंचायती राज विभाग क कार्यों की समीक्षा की और आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

इसके अलावा कस्तूरबा विद्यालय बनत की कक्षा आठ की छात्रा सीया को बीएसए और सुहानी को एक दिन का मुख्य विकास अधिकारी बनाया गया। सांकेतिक जिलाधिकारी बनकर रिया ने डीएम कैंप ऑफिस में पंचायती राज विभाग का दौरा किया और डीपीआरओ से पंचायत चुनाव और पंचायत सहायकों के चयन प्रक्रिया सहित विभिन्न कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने जिलाधिकारी से अपने कार्य क्षेत्र की जानकारी भी ली।
रिया ने कहा, एक दिन की जिलाधिकारी बनकर मुझे बहुत गर्व महसूस हो रहा है। मेरा प्रयास रहेगा कि भविष्य में अपने परिवार, जनपद, प्रदेश और देश का नाम रोशन कर सकूं। ऐसे कार्यक्रम अन्य छात्राओं को भी प्रेरित करेंगे। रिया ने डीपीआरओ और अन्य को ईमानदारी और मेहनत से कार्य करने को कहा।जिलाधिकारी अरविंद चौहान ने इस अवसर पर कहा कि मिशन शक्ति कार्यक्रम के माध्यम से महिलाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने का संदेश देने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने बच्चों को बताया कि छोटी उम्र से ही जिम्मेदारी और नेतृत्व की समझ विकसित करना कितना महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन

इसी प्रकार कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय बनत की छात्रा कुमारी सुहानी को मुख्य विकास अधिकारी, कुमारी सिया को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, और कुमारी नैना को खंड शिक्षा अधिकारी के रूप में एक दिन के लिए नियुक्त किया गया। इसके अलावा खंड शिक्षा अधिकारी कांधला में पढ़ाई कर रही कक्षा 8 की छात्रा सानिया को भी एक दिन के लिए खंड शिक्षा अधिकारी बनाया गया। सभी छात्राओं ने विभागीय कार्यों का अवलोकन किया और अभिलेखों का निरीक्षण कर आवश्यक जानकारी प्राप्त की।
इस पहल के माध्यम से न केवल छात्राओं में नेतृत्व कौशल को बढ़ावा मिला, बल्कि उन्हें प्रशासनिक कार्यों और सामाजिक जिम्मेदारी की वास्तविक समझ भी दी गई। छात्राओं ने कहा कि भविष्य में वह अधिकारी बनकर देश और जिले का नाम रोशन करेंगी।

...............
-फरियादियों की समस्याएं भी सुनीं


रिया ने कैंप कार्यालय में फरियादियोें की समस्याएं भी सुनीं। लिलोन के रामबीर ने जमीनी विवाद की शिकायत की, जिस पर रिया ने मातहतों को जल्द समस्या के निस्तारण को कहा। इसके अलावा दो अन्य शिकायतें भी सुनीं गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें