फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: जल्दबाजी के चक्कर में जोखिम में डाल रहे जान

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। जल्दबाजी के चक्कर में लोग अपनी जान जोखिम में डालने से भी पीछे नहीं हट रहे। शहर के मुख्य मार्ग पर सड़क पर एक किलोमीटर के दायरे में ही लोगों ने डिवाइडर के बीच करीब 30 अवैध कट बना लिए हैं। हैरानी की बात है कि कुछ ही कदम पर स्थायी कट बने हैं लेकिन शार्ट कट के चक्कर में अवैध कट से वाहन निकाल रहे हैं। कांवड़िये भी इसी मार्ग से होकर गुजरते हैं ऐसे में यहां हादसा भी हो सकता है। मंगलवार को इस मार्ग का हाल जाना तो लोगों की लापरवाही नजर आई।
विज्ञापन

अपराह्न 11.50 बजे, इंडियन ओवरसीज बैंक के सामने
शहर के इंडियन ओवरसीज बैंक के सामने अवैध कट बना है। कट के बीच से ई रिक्शा चालक निकलता नजर आया, जबकि इससे दस कदम आगे पेट्रोल पंप के सामने दो स्थाई कट बने हुए है। अन्य दुपहिया वाहन चालक भी निकलते हुए नजर आएं।
अपराह्न 11.54 बजे, शिवमूर्ति के निकट
शिवमूर्ति के पास गांधी चौक बाजार में के लिए वाहन चालक अवैध कट से निकल रहे हैं। इस कट पर आए दिन वाहनों के टकराने से हादसे होते रहते है। यह शहर का सबसे व्यस्त कट है। यहां से तीन-तीन बाइक कट से निकलती नजर आई। दूसरी साइड से बुलेट सवार भी बाइक सवारों के सामने आ गया। टक्कर लगने से बाल-बाल बचते नजर आए, जबकि यहां से केवल दस कदम आगे स्थाई कट है।
विज्ञापन

समय दोपहर 12 बजे, स्थान स्टेट बैंक के पास
स्टेट बैंक के पास भी अवैध कट बना लिया गया है। यहां भी एक स्कूटी चालक कट के बीच से निकल रहा था, जबकि 25 मीटर की दूरी पर स्थाई कट बना हुआ है।
समय दोपहर 12.05 बजे, स्थान वीवी इंटर कॉलेज के निकट
शहर के वीवी इंटर कॉलेज से 10 कदम आगे ही अवैध कट बना लिया गया है। कट के बीच से ई रिक्शा चालक, स्कूटी चालक निकलते नजर आए। रिक्शा आपस में टकराने से बची। वीवी कॉलेज के ठीक सामने स्थाई कट बना हुआ है।
शहर के बीच बने सभी अवैध कट जल्द ही बंद कराए जाएंगे। इससे पहले भी अवैध कट बंद कराए गए थे, लेकिन वाहन चालक फिर से डिवाइडर के पत्थरों को हटा देते है। लाल विराट भारद्वाज, यातायात प्रभारी।
विज्ञापन

शहरी क्षेत्र में कांवड़ यात्रा को लेकर डिवाइडर में बने कट पुलिस- प्रशासन के निर्देश मिलने पर बंद करा दिया जाएगा।
- विनोद सोलंकी, ईओ नगरपालिका शामली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें